तस्वीरों में देखिए, BMW 3 Series GT Sport की ये लग्जरी कार

By संदीप दाहिमा | Published: October 7, 2018 04:32 PM2018-10-07T16:32:32+5:302018-10-07T16:32:32+5:30

Next

BMW 3 Series GT (Gran Turismo) Sport को इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था।

दरअसल, कंपनी ने BMW 3 Series GT के नए 'Sport' वेरिएंट को लॉन्च किया था और तब इसकी कीमत 46.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई थी। BMW 3 Series एक मशहूर कार है।

BMW 3 Series GT Sport में कंपनी ने कई स्पोर्टी एलिमेंट्स और फीचर्स को शामिल किया है।

लोकमत न्यूज ने BMW 3 Series GT Sport के साथ कुछ वक्त बिताया और इस कार खूबियां जानने की कोशिश की।

BMW 3 Series GT Sport के एक्सटीरियर पर नज़र डालें तो इसमें कोई शक नहीं कि ये एक आकर्षक कार है।

कुल मिलाकर देखें तो BMW 3 Series GT Sport एक स्पोर्टी लुक वाली प्रीमियम सेडान की तरह नज़र आती है।

एक्सटीरियर से ज्यादा कार का इंटीरियर आपको और भी प्रभावित करेगा। इस कार का इंटीरियर आपको लग्ज़री का एहसास करता है।

इसका डिजाइन काफी बोल्ड और इसका ओवरऑल डिजाइन आपको काफी प्रभावित करेगा।

BMW 3 Series GT Sport के इंटीरियर में कई ऐसे एलिमेंट्स दिए गए हैं जो इस कार को डायनेमिक बनाता है। कंफर्ट का ख्याल रखते हुए BMW 3 Series GT Sport में स्पोर्ट्स सीट्स लगाए गए हैं।

साथ ही कार के इंटीरियर में ऐश ग्रेन फाइन-वुड ट्रिम दिखने में काफी अच्छा लगता है। स्टीरिंग व्हील और गियर नॉब पर रेड स्टीचिंग इसे एक स्पोर्ट कार होने का अहसास कराती है। कार में गियर शिफ्ट पैडल, 205 वाट के 9 स्पीकर्स भी लगाए गए हैं।

इस कार को कूपे स्टाइल दिया गया है और इसके फ्रेमलेस विंडो इसकी खूबसूरती बढ़ा देते हैं।