लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों को दिया मार्च की होम और ऑटो लोन की EMI वापस लेने का ऑफर, जानें रिफंड लेने का पूरा प्रोसेस

By सुमित राय | Updated: April 2, 2020 11:37 IST

रिजर्व बैंक द्वारा सभी प्रकार के टर्म लोन पर एक मार्च 2020 से 31 मई 2020 के दौरान ली जाने वाली मासिक किस्त पर तीन माह की रोक लगाने की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक ऑफ बड़ौदा ने मार्च महीने में काटी गई किस्त (ईएमआई) को वापस करने का ऑफर दिया है।बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोगों को आर्थिक तंगी से बचाने के लिए यह फैसला लिया है।

कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है। इस बीच लोगों को आर्थिक तंगी से बचने के लिए बैंकों ने आरबीआई की सलाह पर राहत देते हुए लोन की ईएमआई टालने का फैसला किया है। इस बीच बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों को मार्च महीने में काटी गई किस्त (ईएमआई) को वापस करने का ऑफर दिया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजीव चड्ढ़ा ने कहा, 'उन मामलों में हम अपने कर्जदारों (मकान और वाहन कर्ज लेने वाले) को यह विकल्प दे रहे हैं। वे हमसे इस बारे में अनुरोध कर सकते हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम मासिक किस्त के रूप में काटी गई उनकी राशि लौटा दें....क्योंकि हमारा मानना है कि ये विशेष परिस्थितियां हैं और हो सकता है कर्जदार इस समय पैसा अपने पास रखना चाहे।'

संजीव चड्ढ़ा ने कहा, 'बैंक काटी गई पूरी ईएमआई (मूल और ब्याज) लौटाने की पेशकश करता है। बैंक उनसे तीन महीने की मोहलत अवधि के दौरान कर्ज की किस्त भुगतान के लिए नहीं कहेगा। जिन कर्जदारों के मामले में किस्त काटे जाने के पहले से निर्देश हैं, बैंक उनसे संपर्क कर पूछ रहा है कि क्या वे पहले से जारी ईएमआई काटने के निर्देश को निलंबित करना चाहेंगे।'

बता दें कि रिजर्व बैंक द्वारा सभी प्रकार के टर्म लोन पर एक मार्च 2020 से 31 मई 2020 के दौरान ली जाने वाली मासिक किस्त पर तीन माह की रोक लगाने की घोषणा की थी। केंद्रीय बैंक ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए जारी ‘लॉकडाउन’ के कारण आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होने और लोगों पर कर्ज वापसी बोझ को हल्का करने के लिए यह घोषणा की है।

टॅग्स :बैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी)पर्सनल फाइनेंसकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?