लाइव न्यूज़ :

भारत के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों ने कहा, एरोज टीम ने खिलाड़ी के रूप में हमें आत्मविश्वास दिया

By भाषा | Updated: October 25, 2021 17:07 IST

Open in App

दुबई, 25 अक्टूबर एएफसी अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम का हिस्सा भारत के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों ने सोमवार को कहा कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की डेवलपमेंट टीम इंडियन एरोज के लिए खेलकर उनके अंदर खिलाड़ी रूप में आत्मविश्वास आया।

भारत ने रविवार को रहीम अली (छठे मिनट) और विक्रम प्रताप सिंह (37वें मिनट) के गोल की मदद से फुजाइरा स्टेडियम में क्वालीफायर के अपने पहले मैच में ओमान को 2-1 से हराया।

डिफेंसिव मिडफील्डर के रूप में खेलने वाले दीपक तंगरी ने कहा, ‘‘मैं कहना चाहूंगा कि इंडियन एरोज परियोजना से हमें काफी मदद मिली- सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि पूरे समूह को। इससे हमारी फुटबॉल क्षमता और कौशल का विकास करने में मदद मिली।’’

भारत की 23 सदस्यीय टीम में शामिल 20 खिलाड़ी इंडियन एरोज का हिस्सा रह चुके हैं।

दीपक ने कहा, ‘‘एरोज परियोजना का सबसे अहम पहलू यह है कि इसने हमें अनुभव दिया, हम अंडर-19 स्तर पर विभिन्न देशों में कई विरोधियों के खिलाफ खेले। इससे हमारे अंदर आत्मविश्वास आया।’’

रक्षण में दीपक के साझेदार नरेंद्र गहलोत ने कहा, ‘‘हमें अपने अगले काम पर ध्यान लगा होगा जो यूएई के खिलाफ मुकाबला है। वे मेजबान हैं और उनकी टीम काफी मजबूत है।’’

ओमान के लिए दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में वलीद सलीम ने सांत्वना भरा गोल किया लेकिन भारत ने तीन अंक सुनिश्चित किए।

भारतीय खिलाड़ियों को अब अगले मैच से पहले उबरना होगा और छोटी-मोटी चोट से निजात पानी होगी।

पहले हाफ में पेनल्टी पर भारत के लिए गोल दागने वाले रहीम अली ने कहा कि इस तरह के मुकाबले में मैन आफ द मैच का चयन करना मुश्किल होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या आप इस तरह के मुकाबले में मैन आफ द मैच चुन सकते हैं? आप ऐसा नहीं कर सकते। यह शानदार टीम प्रयास था और सभी ने जीत में योगदान दिया। हम एक टीम के रूप में खेले और इसे जारी रखना चाहते हैं। ’’

मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने सकारात्मक नतीजे का श्रेय खिलाड़ियों को दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरा श्रेय खिलाड़ियों को जाता है विशेषकर यह देखते हुए कि उन्हें इसकी तैयारी के लिए काफी समय नहीं मिला था।’’

स्टिमक ने कहा, ‘‘उन्होंने मैदान पर जो एकजुटता दिखाई और उनके रणनीतिक अनुशासन से मैं बेहद खुश हूं। लेकिन यह सिर्फ एक मैच था और अभी दो और मैच खेलने हैं।’’

ओमान के खिलाफ अंडर-23 स्तर पर यह भारत की पहली जीत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!