अनुराग ठाकुर के आश्वसन के बाद पहलवानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया, जांच होने तक WFI अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों से अलग रहेंगे बृजभूषण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 21, 2023 07:22 AM2023-01-21T07:22:06+5:302023-01-21T07:28:49+5:30

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ दूसरे दौर की वार्ता में गतिरोध दूर होने पर विनेश फोगाट, बंजरग पुनिया, साक्षी मलिक और रवि दहिया सहित अन्य पहलवानों ने अपना धरना समाप्त करने का फैसला किया।

Wrestlers sit-in demonstration ends after getting assurance from the government to resolve their grievances | अनुराग ठाकुर के आश्वसन के बाद पहलवानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया, जांच होने तक WFI अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों से अलग रहेंगे बृजभूषण

अनुराग ठाकुर के आश्वसन के बाद पहलवानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया, जांच होने तक WFI अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों से अलग रहेंगे बृजभूषण

Highlightsजांच होने तक अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों से अलग किया गया।पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।एक निगरानी समिति बनाने का फैसला किया गया है जिसके सदस्यों के नामों की घोषणा कल की जाएगीः अनुराग ठाकुर

नयी दिल्लीः दिल्ली के जंतर-मंतर पर दो दिन से प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने सरकार से उनकी शिकायतों का समाधान करने का आश्वासन मिलने के बाद शुक्रवार देर रात अपना धरना समाप्त कर दिया। उनकी शिकायतों के समाधान के पहले कदम के तहत निशाने पर आए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ दूसरे दौर की वार्ता में गतिरोध दूर होने पर विनेश फोगाट, बंजरग पुनिया, साक्षी मलिक और रवि दहिया सहित अन्य पहलवानों ने अपना धरना समाप्त करने का फैसला किया। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

ठाकुर ने मैराथन बैठक के बाद कहा, ‘‘ एक निगरानी समिति बनाने का फैसला किया गया है जिसके सदस्यों के नामों की घोषणा कल की जाएगी। समिति चार हफ्ते में जांच पूरी करेगी । वह डब्ल्यूएफआई और इसके अध्यक्ष के खिलाफ वित्तीय या यौन उत्पीड़ के सभी आरोपों की गंभीरता से जांच करेगी।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ जांच पूरी होने तक वह (सिंह) अलग रहेंगे और जांच में सहयोग करेंगे जबकि डब्ल्यूएफआई के रोजमर्रा के काम को निगरानी समिति देखेगी।’’ 

Web Title: Wrestlers sit-in demonstration ends after getting assurance from the government to resolve their grievances

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे