लाइव न्यूज़ :

पहलवान राहुल अवारे कोरोना संक्रमित, हॉस्टिपल में करवाया गया एडमिट

By भाषा | Updated: September 7, 2020 09:11 IST

राहुल अवारे कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले 5वें भारतीय पहलवान हैं...

Open in App

विश्व चैंपियनिशप के कांस्य पदक विजेता पहलवान राहुल अवारे को राष्ट्रीय शिविर के लिये भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के सोनीपत स्थित केंद्र पर पहुंचने के बाद कोरोना वायरस के परीक्षण में पॉजीटिव पाया गया।

अवारे पांचवें भारतीय पहलवान हैं जिन्हें इस घातक वायरस से संक्रमित पाया गया है। इससे पहले विनेश फोगाट, दीपक पूनिया, नवीन और कृष्ण का परीक्षण भी पॉजीटिव आया था। अवारे ने पिछले साल नूर सुल्तान में विश्व चैंपियनशिप में 61 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

साइ ने बयान में कहा, ‘‘प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अवारे को एहतियात के तौर पर और आगे की निगरानी के लिये साइ के पैनल वाले अस्पताल में भेज दिया गया है। अवारे यहां पहुंचने के बाद से ही पृथकवास पर थे और किसी अन्य खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य के संपर्क में नहीं आये थे।’’

दीपक पूनिया को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है और वह अपने घर में पृथकवास पर हैं क्योंकि उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं। विनेश भी बीमारी से उबर गयी हैं। उनका परीक्षण दो बार नेगेटिव आया है लेकिन एहतियात के तौर पर वह अपने घर में पृथकवास पर हैं।

टॅग्स :रेसलिंगकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!