लाइव न्यूज़ :

दीपक पूनिया बने दुनिया के नंबर एक पहलवान, बजरंग ने शीर्ष स्थान गंवाया

By भाषा | Updated: September 27, 2019 15:23 IST

Deepak Punia: विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहलवान दीपक पूनिया ताजा रैंकिंग में बने दुनिया के नंबर एक पहलवान

Open in App
ठळक मुद्देदीपक पूनिया बने ताजा रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक पहलवानबजंरग पूनिया विश्व चैंपियनशिप में मेडल जीतने के बाद दूसरे नंबर पर खिसके

नई दिल्ली, 27 सितंबर: विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी पहलवान दीपक पूनिया अंतरराष्ट्रीय महासंघ (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में 86 किग्रा वर्ग में दुनिया के नंबर एक पहलवान बन गये लेकिन बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा वर्ग में अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया। अपनी पहली सीनियर विश्व चैम्पियनशिप में दीपक पूनिया ने रजत पदक प्राप्त किया।

उन्हें टखने की चोट के कारण फाइनल में ईरान के महान पहलवान हसन याजदानी के खिलाफ हटने की वजह से रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। बीस साल के इस भारतीय पहलवान के अब 82 अंक हैं और वह विश्व चैम्पियन याजदानी से चार अंक आगे हैं। इस साल दीपक ने यासर दोगू में रजत और एशियाई चैम्पियनशिप व सासारी टूर्नामेंट में कांस्य पदक हासिल किये थे। इस तरह उन्हें लगातार अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला।

बजरंग पूनिया रैंकिंग में दूसरे स्थान पर 

लेकिन बजरंग विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गये। हालांकि वह विश्व चैम्पियनशिप में शीर्ष पहलवान के तौर पर गये थे। पच्चीस साल के बजरंग के अब 63 अंक हैं। रूस के गाद्जिमुराद राशिदोव ने नूर सुल्तान में विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था जिससे वह 65 किग्रा वर्ग में नंबर एक पहलवान बन गये हैं।

57 किग्रा वर्ग में विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदकधारी रवि दहिया शीर्ष पांच में पहुंचने में सफल रहे। उनके 39 अंक हैं जिससे वह पांचवें स्थान पर हैं जबकि राहुल अवारे कांस्य पदक के बूते दुनिया के दूसरे नंबर के पहलवान बन गये हैं।

महिलाओं की रैंकिंग में विनेश फोगाट पिछले हफ्ते के शानदार प्रदर्शन के बूते 53 किग्रा में चार पायदान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गयी हैं, उन्होंने नूर सुल्तान में कांस्य पदक जीतने के अलावा टोक्यो ओलंपिक का कोटा भी हासिल किया था। सीमा बिस्ला 50 किग्रा में एक पायदान खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गयी हैं जबकि पूजा ढांडा (32) 59 किग्रा में हमवतन मंजू कुमारी (40) से दो स्थान पीछे पांचवें स्थान पर काबिज हैं। नरेश नरेश

टॅग्स :रेसलिंगबजरंग पूनिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!