लाइव न्यूज़ :

विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप एक अक्टूबर से मुंबई में होगी आयोजित, प्रतियोगिता में भाग लेंगे 66 देशों के 450 से अधिक खिलाड़ी

By भाषा | Updated: September 26, 2019 21:46 IST

चैंपियनशिप में 66 देशों के 450 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे जिनमें 145 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों में 56 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने कोई न कोई खिताब जीता है।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप मुंबई में एक अक्टूबर से आयोजित की जाएगी।चैंपियनशिप में 66 देशों के 450 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।भारत में आयोजित होने वाली अब तक की सबसे बड़ी शतरंज प्रतियोगिता है।

मुंबई, 26 सितंबर। विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप मुंबई में एक अक्टूबर से आयोजित की जाएगी, जिसमें छह विश्व खिताब दांव पर लगे होंगे। इस चैंपियनशिप में 66 देशों के 450 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे जिनमें 145 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों में 56 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने कोई न कोई खिताब जीता है। इनमें तीन ग्रैंडमास्टर्स भी शामिल हैं।

भारत के युवा सनसनी और दुनिया के दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रगनंनंधा इस चैंपियनशिप में आकर्षण का केंद्र होंगे। यह भारत में आयोजित होने वाली अब तक की सबसे बड़ी शतरंज प्रतियोगिता है। प्रगनंनंधा के अलावा अर्मेनिया के सार्गसायान शांत और भारत के इनियान पी. के रूप में दो और ग्रैंड मास्टर इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं।

आयोजकों ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चैंपियनशिप में अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-18 (लड़के और लड़कियां) वर्ग में छह खिताब दांव पर लगे होंगे। पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली ने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं इस बात को लेकर बेहद खुश हूं कि हम इतना अहम टूर्नामेंट आयोजित करने जा रहे हैं। मुझे आशा है कि आने वाले समय में भारत में इसी तरह के बड़े आयोजन होंगे।’’

एक अन्य अर्जुन पुरस्कार विजेता और पद्मश्री ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने कहा, ‘‘भारत शायद पहली बार इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन कराने जा रहा है। यह युवा खिलाड़ियों और शतरंज प्रेमियों के लिए शानदार मौका है। वे इसके माध्यम से सीख सकते हैं और साथ ही उभरते हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने से प्रेरणा ले सकते हैं।’’

चेन्नई के खिलाड़ी प्रगनंनंधा के अलावा नागपुर की दिव्या देशमुख पर भी सभी की निगाहें होंगी। चैंपियनशिप में रूस, अमेरिका, फ्रांस, इटली और अजरबेजान प्रमुख देश हिस्सा ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप का आयोजन अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के बैनर तले अखिल मराठी शतरंज संघ कर रहा है।

टॅग्स :शतरंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूपनाथ, गुलाम सुभानी और आसमा आकांक्षा ने मारी बाजी, केएस कॉलेज दरभंगा में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भारतDivya Deshmukh: दिव्य, अनुपम और अतुलनीय है दिव्या की उपलब्धि, विश्व चैंपियन का ताज रातोंरात हासिल नहीं हुआ

क्राइम अलर्टDivya Deshmukh: कौन हैं दिव्या देशमुख? भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर, जिन्होंने 2025 महिला शतरंज विश्व कप जीता

भारतदिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, कोनेरू हम्पी को हराकर जीता महिला विश्व कप 2025 का खिताब

भारतफिडे महिला विश्व कप फाइनलः कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख में खिताबी मुकाबला?, पहली बार भारतीय चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!