लाइव न्यूज़ :

विनेश फोगाट का कमाल, बनीं 2020 ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने वाली पहली भारतीय रेसलर

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: September 18, 2019 12:57 IST

Vinesh Phogat: भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट ओलंपिक 2020 के लिए क्वॉलिफाई करने वाली पहली भारतीय पहलवान बन गई हैं

Open in App
ठळक मुद्देविनेश फोगाट ने किया 2020 ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई विनेश बनीं ये कमाल करने वाली पहली भारतीय पहलवान

भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट (53 किग्रा) ने 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए किया क्वॉलिफाई कर लिया है। उन्होंने बुधवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप में अमेरिका की स्टार रेसलर साराह हिल्डेब्रैंडिट को हराकर ये उपलब्धि हासिल की। 

इसके साथ ही विनेश आगामी ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने वाली पहली भारतीय पहलवान बन गई हैं।

अमेरिकी खिलाड़ी पर विनेश ने दर्ज की प्रभावशाली जीत

25 वर्षीय विनेश ने बुधवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट अमेरिकी खिलाड़ी पर 8-2 से प्रभावशाली जीत के साथ ओलंपिक 2020 के लिए अपनी जगह पक्की की। 

अब विनेश बुधवार को ही ब्रॉन्ज मेडल मैच में जर्मनी की मारिया प्रवोलराकी के खिलाफ खेलेंगी। 

इससे पहले उन्होंने पहले राउंड के रेपचेज के 53 किग्रा कैटिगरी में उक्रेन की यूलिया खालविड्झी को 5-0 से हराते हुए ओलंपिक कोट और ब्रॉन्ज मेडल के लिए अपनी उम्मीदें जगाए रखी हैं।

कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय हैं विनेश

रेसलिंग के लिए चर्चित फोगाट परिवार से आने वाली विनेश फोगाट कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर हैं। 

विनेश ने 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स की 48 किलोग्राम कैटिगरी और 2018 गोल्ड कोस्ट की 50 किलोग्राम कैटिगरी में गोल्ड मेडल जीतते हुए इतिहास रचा था। 

साथ ही वह फरवरी 2019 में हुए लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड होने वाली भी पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं। 

टॅग्स :विनेश फोगाटरेसलिंगओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम