लाइव न्यूज़ :

World Wrestling Championships: दीपक पूनिया चोट की वजह से फाइनल से हटे, मिला सिल्वर मेडल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: September 22, 2019 12:37 IST

Deepak Punia: भारतीय रेसलर दीपक पूनिया वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के 86 किलोग्राम वर्ग के फाइनल से चोट की वजह से हट गए हैं

Open in App
ठळक मुद्देदीपक पूनिया वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के फाइनल से चोट की वजह से हटेदीपक पूनिया को मिला सिल्वर मेडल, हासिल किया चौथा ओलंपिक कोटा

वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाले भारत के दीपक पूनिया पुरुषों के फ्रीस्टाइल 86 किलोग्राम कैटिगरी के फाइनल में चोटिल होने की वजह से नहीं खेलेंगे, जिससे उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। 

उन्हें फाइनल में ओलंपिक चैंपियन ईरान के हसन याजदानी के खिलाफ खेलना था। दीपक ने स्विट्जरलैंड के स्टीफन रिचमुथ को सेमीफाइनल में 8-2 से हराकर फाइनल में याजदानी के साथ भिड़ंत पक्की की थी।

दीपक को पहले ही दौर में लगी थी पैर और आंख में चोट

दीपक को कजाखिस्तान के नूर-सुल्तान में खेली जा रही वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के पहले ही दौर में उनके बाएं पैर और एक आंख में चोट लगी थी। 

स्पोर्ट्सस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपक पूनिया ने कहा है कि वह फाइनल में पैर की चोट की वजह से नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका पैर सूजा हुआ है और उसमें दर्द हो रहा है और आंखें भी सूजी हैं, लेकिन रेसलिंग में ऐसा होता रहता है।

जूनियर वर्ल्ड चैंपियन दीपक ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के सफर में कई दमदार प्रदर्शन किए और तजाकिस्तान के देवलम्बायेव, बख्डौर कोदिरोव, कोलंबिया के मिल्टन इजक्यूड्रो और स्विट्जरलैंड के स्टीफन रिचमुथ को मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। इस दौरान उन्होंने देश को चौथा ओलंपिक कोटा भी दिलाया था। 

वर्ल्ड चैपियनशिप में भारत का अब तक का सफर शानदार रहा है। उसके पहलवानों ने चार मेडल जीतने के साथ ही देश के लिए चार ओलंपिक कोटा भी हासिल किए हैं। 

टॅग्स :रेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!