लाइव न्यूज़ :

विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू हारीं, इंडोनेशिया मास्टर्स में भारतीय अभियान समाप्त

By भाषा | Updated: January 16, 2020 19:33 IST

सिंधू की इस हार से बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी खत्म हो गयी। विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत, किदाम्बी श्रीकांत और सौरभ वर्मा बुधवार को दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय खिलाड़ियों की खराब फार्म जारी रही जो पिछले हफ्ते मलेशियाई मास्टर्स से भी शुरू में ही बाहर हो गये थे। सिंधू और साइना कुआलांलपुर में क्वार्टरफाइनल में पहुंची थीं।

विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू को यहां महिला एकल क्वार्टरफाइनल में जापान की सयाका ताकाहाशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा जिससे गुरुवार को यहां इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी।

सिंधू ने एक गेम की बढ़त गंवा दी और एक घंटे छह मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 21-16 16-21 19-21 से हार गयीं। दुनिया की छठे नंबर की सिंधू का गुरुवार के मैच से पहले 14वीं रैंकिंग की जापानी खिलाड़ी के खिलाफ जीत का रिकार्ड 4-2 था। ताकाहाशी ने दूसरे दौर में एक और शीर्ष भारतीय साइना नेहवाल को हराया था।

सिंधू की इस हार से बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी खत्म हो गयी। विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत, किदाम्बी श्रीकांत और सौरभ वर्मा बुधवार को दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये थे।

इस तरह भारतीय खिलाड़ियों की खराब फार्म जारी रही जो पिछले हफ्ते मलेशियाई मास्टर्स से भी शुरू में ही बाहर हो गये थे। सिंधू और साइना कुआलांलपुर में क्वार्टरफाइनल में पहुंची थी लेकिन पुरुष एकल खिलाड़ी दूसरे दौर की बाधा पार नहीं कर पाये। 

टॅग्स :बैडमिंटनपी वी सिंधुसाइना नेहवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!