World Badminton Championship: प्रणीत हारे, अश्विनी-सिक्की और तनीषा-ईशान की जोड़ी जीत के साथ अगले दौर में

By भाषा | Published: August 22, 2022 12:53 PM2022-08-22T12:53:01+5:302022-08-22T12:55:51+5:30

बी साई प्रणीत विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं। उन्हें पहले ही दिन चीनी ताइपे के चो टिएन चेन से हार का सामना करना पड़ा। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी महिला युगल के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।

World Badminton Championship: Praneeth loses, Ashwini-Sikki and Tanisha-Ishaan pair win in next round | World Badminton Championship: प्रणीत हारे, अश्विनी-सिक्की और तनीषा-ईशान की जोड़ी जीत के साथ अगले दौर में

बी साई प्रणीत विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर (फाइल फोटो)

टोक्यो: बी साई प्रणीत विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन सोमवार को यहां तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हार गए जबकि भारतीय खिलाड़ियों ने महिला युगल और मिश्रित युगल में जीत दर्ज की। विश्व चैंपियनशिप में 2019 के कांस्य पदक विजेता प्रणीत ने चीनी ताइपे के विश्व में नंबर चार खिलाड़ी चो टिएन चेन को कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिर में उन्हें 15-21, 21-15, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

प्रणीत ने टोक्यो में लगातार दूसरे साल निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह पिछले साल ओलंपिक खेलों के दौरान भी शुरू में बाहर हो गए थे। इस बीच राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व कांस्य पदक विजेता अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी ने मालदीव की अमीनाथ नबीहा अब्दुल रज्जाक और फातिमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक को 21-7, 21-9 से हराकर महिला युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

अश्विनी और सिक्की को दूसरे दौर में चीन की चेन किंग चेन और जिया यी फैन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। मिश्रित युगल में तनीषा क्रास्टो और ईशान भटनागर की जोड़ी ने जर्मनी के पैट्रिक स्कील और फ्रांज़िस्का वोल्कमैन को 29 मिनट में 21-13, 21-13 से हराकर अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की।

भारतीय जोड़ी अगले दौर में थाईलैंड की सुपक जोमकोह और सुपिसारा पावसमप्रान की 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से भिड़ेगी।

Web Title: World Badminton Championship: Praneeth loses, Ashwini-Sikki and Tanisha-Ishaan pair win in next round

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे