लाइव न्यूज़ :

स्ट्राइक रेट सुधारने पर काम किया: पूनम राउत

By भाषा | Updated: March 14, 2021 20:01 IST

Open in App

लखनऊ, 14 मार्च भारतीय बल्लेबाज पूनम राउत ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपने स्ट्राइक रेट को सुधारने पर काम किया है जिसकी पिछले कुछ वर्षों में काफी आलोचना की जाती रही थी।

भारतीय टीम को हालांकि चौथे वनडे में दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम से हार का सामना करना पड़ा लेकिन पूनम ने इस मैच में शतकीय पारी खेली। उन्होंने इससे पहले दो मैचों में क्रमश: 62 और 77 रन की पारी खेली।

भारत को चौथे वनडे में दक्षिण अफ्रीका से मिली सात विकेट की हार के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं इस पर, अपने स्ट्राइक रेट को सुधारने पर काम कर रही थी। लॉकडाउन के बाद से ही इस पर काम किया, अपने बैकफुट शॉट्स पर भी और स्ट्राइक रोटेट पर भी थोड़ा काम किया।

यह पूछने पर कि उनके स्ट्राइक रेट ने उन्हें परेशान किया था तो उन्होंने कहा कि वह इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती बल्कि टीम में अपने योगदान पर ध्यान लगाती हैं।

पूनम ने कहा, ‘‘मैं स्ट्राइक रेट के बारे में ज्यादा नहीं सोचती। मेरा ध्यान टीम के लिये योगदान पर लगा होता है। वापसी के लिये (वह कई बार वापसी कर चुकी हैं), मानसिक रूप से मजबूत रहना काफी अहम है। साथ ही कुछ लोग मुझे कहते हैं कि मेरा स्ट्राइक रेट कम है तो मैं इससे चितिंत नहीं होती। मैं अपने खेल पर काम करती रहती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!