माने के गोल से सेनेगल ने 2022 अफ्रीकन कप आफ नेशन्स के लिए क्वालीफाई किया

By भाषा | Published: November 16, 2020 12:47 PM2020-11-16T12:47:25+5:302020-11-16T12:47:25+5:30

With Mane's goal, Senegal qualified for the 2022 African Cup of Nations. | माने के गोल से सेनेगल ने 2022 अफ्रीकन कप आफ नेशन्स के लिए क्वालीफाई किया

माने के गोल से सेनेगल ने 2022 अफ्रीकन कप आफ नेशन्स के लिए क्वालीफाई किया

केपटाउन, 16 नवंबर (एपी) सादियो माने के गोल से गिनी बिसाउ को 1-0 से हराकर सेनेगल 2022 अफ्रीकन कप आफ नेशन्स के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बना।

सेनेगल के ग्रुप एक में चार मैचों में अधिकतम 12 अंक हैं और इसके साथ ही तय हो गया है कि वह ग्रुप से क्वालीफाई करने वाली दो टीमों में से एक रहेगा।

माने ने मैच का एकमात्र गोल निर्धारित समय खत्म होने से आठ मिनट पहले दागा।

गिनी बिसाउ को अंतिम 26 मिनट में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा जब जॉर्ज ब्युरा ब्रेमा को दूसरा पीला कार्ड दिखाकर 64वें मिनट में मैच से बाहर कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: With Mane's goal, Senegal qualified for the 2022 African Cup of Nations.

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे