Wimbledon 2022: विम्बलडन में नहीं खेल पाएंगे रूस और बेलारूस के खिलाड़ी, अमेरिकी ओपन चैम्पियन दानिल मेदवेदेव भी बाहर, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 20, 2022 08:55 PM2022-04-20T20:55:50+5:302022-04-20T20:57:43+5:30

Wimbledon 2022: मौजूदा अमेरिकी ओपन चैम्पियन दानिल मेदवेदेव भी शामिल होंगे जो हाल में एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे और फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं।

Wimbledon 2022 bans Russian and Belarusian players tournament US Open champion Daniil Medvedev 27 june | Wimbledon 2022: विम्बलडन में नहीं खेल पाएंगे रूस और बेलारूस के खिलाड़ी, अमेरिकी ओपन चैम्पियन दानिल मेदवेदेव भी बाहर, जानें कारण

युद्ध में बेलारूस ने रूस की मदद की है। 

Highlightsविक्टोरिया अजारेंका और अनास्तासिया पावलुचेंकोवा शामिल हैं।27 जून से शुरू हो रहे विम्बलडन में हिस्सा नहीं ले पायेंगे।कई खेलों में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Wimbledon 2022: यूक्रेन पर हमला करने के चलते रूस और बेलारूस के टेनिस खिलाड़ियों को इस साल विम्बलडन में खेलने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

आल इंग्लैंड क्लब ने बुधवार को यह घोषणा की। इस प्रतिबंध के कारण कई बड़े खिलाड़ी विम्बलडन में नहीं खेल पायेंगे जिसमें मौजूदा अमेरिकी ओपन चैम्पियन दानिल मेदवेदेव भी शामिल होंगे जो हाल में एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे और फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं।

उनके अलावा पुरुषों में रैंकिंग में आठवें नंबर के खिलाड़ी आंद्रे रूबलेव तथा महिलाओं में आर्यना सबालेंका, विक्टोरिया अजारेंका और अनास्तासिया पावलुचेंकोवा शामिल हैं जो 27 जून से शुरू हो रहे विम्बलडन में हिस्सा नहीं ले पायेंगे। यूक्रेन पर हमले के चलते रूस के खिलाड़ियों को कई खेलों में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस युद्ध में बेलारूस ने रूस की मदद की है। 

Web Title: Wimbledon 2022 bans Russian and Belarusian players tournament US Open champion Daniil Medvedev 27 june

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे