लाइव न्यूज़ :

विष्णु सरवनन तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले दूसरे सेलर बने

By भाषा | Updated: April 8, 2021 15:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल भारत पहली बार ओलंपिक में सेलिंग की एक से अधिक स्पर्धा में हिस्सा लेगा क्योंकि विष्णु सरवनन ने गुरुवार को ओमान में एशियाई क्वालीफायर में दूसरे स्थान पर रहते हुए तोक्यो खेलों की लेजर एसटीडी क्लास स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर लिया।

बुधवार को नेत्रा कुमानन तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला सेलर बनी थी। उन्हें मुसानाह ओपन चैंपियनशिप के जरिए लेजर रेडियल स्पर्धा में क्वालीफाई किया। यह प्रतियोगिता एशियाई ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट था।

बुधवार तक तीसरे स्थान पर चल रहे सरवनन ने गुरुवार को पदक रेस जीतकर कुल दूसरे स्थान के साथ ओलंपिक कोटा हासिल किया।

सरवनन ने थाईलैंड के कीराती बुआलोंग को पछाड़कर ओलंपिक कोटा हासिल किया। सिंगापुर के रेयान लो जुन हान शीर्ष पर रहे।

इस चैंपियनशिप के जरिए लेजर क्लास की स्पर्धा से दो सेलर को ओलंपिक में जगह मिली थी।

भारतीय याचिंग संघ के संयुक्त सचिव कैप्टन जितेंद्र दीक्षित ने पीटीआई को बताया, ‘‘हां, विष्णु ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नेत्रा बुधवार को पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बुधवार तक विष्णु थाईलैंड के सेलर के बाद तीसरे स्थान पर चल रहे थे, हालांकि दोनों के समान अंक थे। आज पदक रेस में विष्णु पहले स्थान पर रहे और इसलिए अंक तालिका में थाईलैंड के सेलर से ऊपर रहे।’’

दीक्षित ने बताया, ‘‘लेजर वर्ग में दो सेलर ने ओलंपिक में जगह बनाई और विष्णु दूसरे स्थान पर रहे। सिंगापुर का सेलर विष्णु से आज काफी आगे था और इसलिए विष्णु उसे नहीं पछाड़ पाया (शीर्ष स्थान से)।’’

इससे पहले चार मौकों पर दो भारतीय सेलर ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है लेकिन उन्होंने समान स्पर्धा में ऐसा किया था। तोक्यो में भारत एक से अधिक स्पर्धा में हिस्सा लेगा।

फारूख तारापोर और ध्रुव भंडारी की जोड़ी ने 1970 में 470 क्लास में हिस्सा लिया था जबकि तारापोर और कैली राव ने 1988 खेलों में इसी स्पर्धा में हिस्सा लिया था।

तारापोर ने 1992 में बार्सीलोना में अपने तीसरे ओलंपिक में साइरस कामा के साथ इसी स्पर्धा में हिस्सा लिया। मानव श्राफ और सुमित पटेल ने 2004 एथेंस ओलंपिक में 49ईआर क्लास स्किफ में भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!