पद्म अवॉर्ड नहीं दिए जाने से नाराज हुईं विनेश फोगाट, पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल

By भाषा | Published: January 27, 2020 08:10 AM2020-01-27T08:10:59+5:302020-01-27T08:10:59+5:30

Vinesh Phogat on Padma Awards: It's almost like the deserving get left out each time | पद्म अवॉर्ड नहीं दिए जाने से नाराज हुईं विनेश फोगाट, पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल

पद्म अवॉर्ड नहीं दिए जाने से नाराज हुईं विनेश फोगाट, पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Highlightsविनेश फोगाट ने पद्म पुरस्कार देने के तरीके पर सवाल उठाते हुए पूरी प्रक्रिया को ‘अनुचित’ करार दिया।सरकार ने 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी।

स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने तीसरी बार अनदेखी होने के बाद रविवार को खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार देने के तरीके पर सवाल उठाते हुए पूरी प्रक्रिया को ‘अनुचित’ करार दिया। विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और टोक्यो ओलंपिक में भारत की पदक की उम्मीदों में से एक विनेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर ‘योग्य’ उम्मीदवारों को नहीं चुनने का आरोप लगाया।

विनेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर स्क्रीनशॉट डाला जिसमें लिखा था, ‘‘हर साल हमारी सरकार कई खिलाड़ियों को पुरस्कार देती है। इन पुरस्कारों से खेल और खिलाड़ियों की अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हौसलाअफजाई होती है लेकिन यह भी देखा गया है कि कई बार इन पुरस्कारों के जरिए मौजूदा उपलब्धियों या खेल जगत में पिछले कुछ समय की सफलता को सम्मानित नहीं किया जाता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि योग्य खिलाड़ी को हर बार छोड़ दिया जाता है। 2020 पुरस्कारों में भी ऐसा ही हुआ। कौन फैसला करता है कि किसे पुरस्कार मिलेगा? क्या ज्यूरी में मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं। यह काम भी कैसे करता है। अंत में यह सब कुछ थोड़ा अनुचित नजर आता है।’’

सरकार ने 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। पद्म पुरस्कारों के लिए कुल आठ खिलाड़ियों को चुना गया है जिसमें पद्म श्री के लिए छह नामों की घोषणा की गई। विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम को शनिवार को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण के लिए और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण सम्मान के लिए चुना गया। पद्म श्री पुरस्कार के लिए जिन छह नामों की घोषणा की गई है उनमें क्रिकेटर जहीर खान, भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल, पूर्व हाकी खिलाड़ी एमपी गणेश, निशानेबाज जीतू राय, भारतीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व कप्तान ओनाम बेमबेम देवी और तीरंदाज तरुणदीप राय शामिल हैं। 

Web Title: Vinesh Phogat on Padma Awards: It's almost like the deserving get left out each time

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे