लाइव न्यूज़ :

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: विनेश फोगाट कैसे चटाएंगी विरोधी रेसलर को धूल, कोच ने किया खुलासा

By भाषा | Updated: September 16, 2019 15:19 IST

विश्व चैंपियनशिप में 2013, 2015 और 2017 में विनेश पदक जीतने में नाकाम रही थी, लेकिन नए वजन वर्ग में वह मजबूत दावेदार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविनेश 50 किग्रा से 53 किग्रा में आने के बाद चौथी बार विश्व चैंपियनशिप में शिरकत करेंगी।विश्व चैंपियनशिप में 2013, 2015 और 2017 में विनेश पदक जीतने में नाकाम रही थी।

नूर सुल्तान (कजाखस्तान), 16 सितंबर। विनेश फोगाट के निजी कोच वोलेर एकोस ने कहा है कि इस पहलवान को वैश्विक स्तर पर 53 किग्रा वर्ग में अपना दबदबा बनाने के लिए ‘शून्य से छह मिनट’ तक अपनी एकाग्रता बरकरार रखने की जरूरत है। हरियाणा की यह स्टार पहलवान 50 किग्रा से 53 किग्रा में आने के बाद 2019 सत्र में प्रभावी प्रदर्शन के बाद चौथी बार विश्व चैंपियनशिप में शिरकत करेंगी।

विश्व चैंपियनशिप में 2013, 2015 और 2017 में विनेश पदक जीतने में नाकाम रही थी, लेकिन नए वजन वर्ग में वह मजबूत दावेदार हैं। विनेश ने राष्ट्रमंडल खेलों से लेकर एशियाई खेलों में पदक जीते हैं और वह मंगलवार से विश्व चैंपियनशिप में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी। विनेश ने 2018 एशियाई खेलों से पूर्व पहली बार बुडापेस्ट में एकोस से ट्रेनिंग की थी और इस साल फरवरी से हंगरी का यह कोच उनका निजी कोच है।

एकोस ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘उसे शून्य से छह मिनट तक अपनी एकाग्रता बरकरार रखनी होगी। यह बेहद महत्वपूर्ण है। फिलहाल इसमें लहर की तरह उतार-चढ़ाव है।’’

यह पूछने पर कि इस तरह की एकाग्रता कैसे हासिल की जा सकती है, एकोस ने कहा, ‘‘इसके दो हिस्से हैं। पहला शारीरिक जो आसान है। आप एरोबिक्स कर सकते हो और मैच के समय (छह मिनट) के अनुसार ट्रेनिंग कर सकते हो। अगर वह ट्रेनिंग के दौरान शून्य से छह मिनट तक लय बरकरार रखती है तो मैट पर भी ऐसा कर सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरा हिस्सा मानसिक है और यह खेल मनोवैज्ञानिक का काम है और वह उसकी मदद ले रही है।’’ हंगरी के इस कोच ने कहा कि विनेश में फरवरी से काफी सुधार आया है लेकिन और अधिक काम करने की जरूरत है। 

टॅग्स :विनेश फोगाटरेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!