लाइव न्यूज़ :

अगले महीने रिंग में वापसी करेंगे विजेंदर, प्रतिद्वंद्वी की घोषणा शीघ्र

By भाषा | Updated: February 22, 2021 13:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी भारतीय पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह कोविड-19 महामारी के कारण एक साल से भी अधिक समय तक बाहर रहने के बाद अगले महीने रिंग में वापसी करेंगे और उनके प्रतिद्वंद्वी की घोषणा जल्द की जाएगी।

यह मुकाबला भारत में होगा लेकिन इसके स्थान का खुलासा बाद में किया जाएगा।

विजेंदर के प्रमोटर्स आईओएस बॉक्सिंग प्रमोशन ने बयान में कहा, ‘‘प्रमोटर्स उनके प्रतिद्वंद्वी, तिथि और स्थान को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं लेकिन विजेंदर सिंह पेशेवर मुक्केबाजी में 12-0 (आठ नाकआउट जीत) के अपने अजेय अभियान को आगे बढ़ाने के लिये मार्च में निश्चित तौर पर रिंग में उतरेंगे।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘इस मुकाबले के साथ युवा और प्रतिभाशाली मुक्केबाजों के भी आपस में मुकाबले होंगे।’’

विजेंदर मौजूदा डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल और डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन हैं। उन्होंने नवंबर 2019 में अपना आखिरी मुकाबला लड़ा था। यह विजेंदर का भारत में पांचवां मुकाबला होगा। इससे पहले वह नयी दिल्ली, मुंबई और जयपुर में मुकाबले लड़ चुके हैं।

यह भारतीय पिछले एक महीने से कड़ा अभ्यास कर रहा है और मुकाबले के लिये तैयार है।

विजेंदर ने कहा, ‘‘मैं रिंग में लौटने के लिये वास्तव में उत्साहित हूं और मुकाबले के लिये खुद को फिट रखने के लिये कड़ी मेहनत कर रहा हूं। प्रतिद्वंद्वी वास्तव में मायने नहीं रखता है क्योंकि मैं अपने विजय अभियान को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!