लाइव न्यूज़ :

अनुभवी फुटबॉल कमेंटेटर नोवी कपाड़िया का लंबी बीमारी के बाद निधन

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर भारतीय फुटबॉल का ‘एनसाइक्लोपीडिया’ कहे जाने वाले मशहूर कमेंटेटर और दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर नोवी कपाड़िया का लंबी बीमारी के बाद गुरूवार को यहां निधन हो गया ।

वह 67 वर्ष के थे । कपाड़िया अविवाहित थे और उनकी बहन की मृत्यु के बाद उनके परिवार में कोई नहीं था ।

नौ फीफा विश्व कप कवर कर चुके कपाड़िया पिछले एक महीने से वेंटिलेटर पर थे । उन्हें ‘मोटर न्यूरोन ’ बीमारी थी जिसमें रीढ की नसें और दिमाग धीरे धीरे काम करना बंद कर देता है । इसकी वजह से वह पिछले दो साल से अपने घर में ही बंद थे ।

लंबे समय से बिस्तर पर ही रहने को मजबूर कपाड़िया हाल ही में पेंशन संबंधी मसले के कारण चर्चा में आये थे जब पूर्व खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने मामले में दखल देकर उन्हें चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिलाई थी ।

कपाड़िया पिछले कई दशक से ओलंपिक, एशियाई खेल,राष्ट्रमंडल खेल की कमेंट्री करते आये हैं ।

अशोक क्लब के संस्थापक कपाड़िया ने स्थानीय लीग में फुटबॉल खेला । उन्होंने ‘ बेयरफुट टू बूट्स : द मेनी लाइव्स आफ इंडियन फुटबॉल’ किताब भी लिखी । इसके अलावा फुटबॉल प्रेमियों के लिये गाइड भी 2014 में लिखी ।

वह एसजीटीबी खालसा कॉलेज में पूर्व प्रोफेसर भी थे ।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा ,‘‘ मशहूर पत्रकार, कमेंटेटर और फुटबॉल पंडित नोवी कपाड़िया के निधन पर दुखी हैं । भारतीय फुटबॉल की उनकी कवरेज के जरिये उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी ।’’

बेंगलुरू एफसी, एटीके मोहन बागान, केरला ब्लास्टर्स जैसे शीर्ष क्लबों ने भी उनके निधन पर शोक जताया ।

फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष शाजी प्रभाकरन ने कहा ,‘‘ दिल्ली फुटबॉल में नोवी कपाड़िया का योगदान अतुल्य है । वह जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में दिल्ली प्रदेश टीम में रहे और कई साल दिल्ली लीग खेली । फुटबॉल को लेकर उनका समर्पण और जुनून शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता । उन्होंने फुटबॉल को ही जीवन संगिनी बना लिया था । उनके जैसा समर्पित और सम्मानित व्यक्ति मैने नहीं देखा ।’’

उनके सम्मान में फुटबॉल दिल्ली सोमवार को अंबेडकर स्टेडियम में प्रार्थना सभा का आयोजन करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!