लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो के दो गोल से युवेंटस की आसान जीत

By भाषा | Updated: December 20, 2020 10:19 IST

Open in App

मिलान, 20 दिसंबर (एपी) क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल की आलोचनाओं का करारा जवाब देकर दो गोल दागे जिससे युवेंटस ने शनिवार को यहां इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में पार्मा को 4-0 से करारी शिकस्त दी।

देजान कुलुसेवस्की ने अपने पुराने क्लब के खिलाफ युवेंटस की तरफ से पहला गोल किया। इस जीत से नौ बार का मौजूदा चैंपियन युवेंटस अंकतालिका में इंटर मिलान की बराबरी पर पहुंच गया है। ये दोनों टीमें शीर्ष पर चल रहे एसी मिलान से एक अंक पीछे हैं।

युवेंटस ने सेरी ए में अपने 12 मैचों में से आधे मैच ड्रा खेले थे। इस दौरान रोनाल्डो अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये थे जिसके कारण उनकी आलोचना हो रही थी।

कुलुसेवस्की के 23वें मिनट में गोल करने के बाद रोनाल्डो ने 26वें और 48वें मिनट में गोल करके अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। टीम की तरफ से आखिरी गोल अलवारो मोराटा ने 85वें मिनट में किया।

अन्य मैचों में सांपडोरिया ने क्रोटोन को 3-1 से पराजित किया जबकि फियोरेनटिना ने हेलास वेरोना को 1-1 से ड्रा पर रोका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!