लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिकः भारतीय पहलवान रवि दहिया के हाथ से फिसला गोल्ड, फाइनल में जावुर युगुएव से हार के बाद सिल्वर से करना पड़ा संतोष

By अभिषेक पारीक | Updated: August 5, 2021 17:04 IST

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान रवि को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। कुश्ती के 57 किलोग्राम वर्ग भार के फाइनल मुकाबले में रूस ओलंपिक कमेटी के बैनर तले खेल रहे पहलवान जावुर युगुएव ने उन्हें हराया।

Open in App
ठळक मुद्देटोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान रवि को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। फाइनल में भारतीय पहलवान रवि दहिया का मुकाबला जावुर युगुएव के बीच हुआ। सेमीफाइनल में दहिया ने कजाकिस्तान के पहलवान नूरीस्लाम सनायेव को हराया था।

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान रवि को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। कुश्ती के 57 किलोग्राम वर्ग भार के फाइनल मुकाबले में रूस ओलंपिक कमेटी के बैनर तले खेल रहे पहलवान जावुर युगुएव ने उन्हें हराया। जिसके बाद गोल्ड जीतने का रवि का सपना टूट गया। रूसी पहलवान ने रवि दहिया को 7-4 से रवि को शिकस्त दी।

जावुर युगुएव दो बार के विश्व चैंपियन हैं। उन्होंने पहले राउंड से ही मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। पहले राउंड में जवुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4-2 की बढ़त बना ली थी। हालांकि रवि ने प्रयास किए और उन्हें कड़ी टक्कर देने की कोशिश की लेकिन वे बढ़त को कम करने में सफल नहीं हो सके। 

दूसरे राउंड में भी मुकाबले में रूसी पहलवान रवि पर भारी पड़े। रवि दहिया की मुश्किलें धीरे-धीरे बढ़ती गई और वे 4-7 से टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में हार गए। हालांकि इस बार के बाद भी वे सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे हैं। इससे पहले भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने 2012 के ओलंपिक के फाइनल में पहुंचे थे। सुशील भी फाइनल मुकाबला हार गए थे और उन्हें भी रजत से ही संतोष करना पड़ा था। 

सेमीफाइनल में दर्ज की थी जबरदस्त जीत

रवि दहिया ने सेमीफाइनल के बेहद उतार-चढ़ाव वाले मुकाबले में जबरदस्त जीत दर्ज की थी। सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के पहलवान नूरीस्लाम सनायेव ने मैच शुरू होने के कुछ ही वक्त बाद रवि दहिया के खिलाफ जबरदस्त बढ़त बना ली थी। एक वक्त नूरीस्लाम 10-2 से आगे थे। लग रहा था कि वह रवि दहिया को आसानी से हरा देंगे, लेकिन रवि ने जबरदस्त वापसी की और नूरीस्लाम को आखिरी एक मिनट में जबरदस्त पटखनी दी। जिसके बाद रवि के दांव से बचने के लिए नूरीस्लाम ने उनकी बाजू पर दांत गड़ा दिए। हालांकि इसके बाद भी रवि ने पकड़ ढीली नहीं की और उसे हराकर ही दम लिया। रवि ने कजाकिस्तान के पहलवान को चित्त करके यह मुकाबला जीता। इसे विक्ट्री बाय फाल कहा जाता है।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020रेसलिंगओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम