लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक में विनेश फोगाट से मेडल की उम्मीद पर नहीं पहुंच सकीं है अभी तक जापान, जानिए वजह

By वैशाली कुमारी | Updated: July 28, 2021 11:30 IST

टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि पहलवान विनेश फोगट अभी तक टोक्यो नहीं पहुंच सकी हैं। वे जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में वीजा नियमों के विवाद के कारण फंस गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे विनेश फोगाट टोक्यो ओलंपिक में 53 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक की दावेदार हैं26 वर्षीय फोगाट, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन हैंतय समय से एक दिन अधिक समय तक यूरोप में रूकने के कारण उन्हें एयरपोर्ट पर रोका गया था

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट से भी देश को पदक की उम्मीदें हैं। हालांकि वे अभी टोक्यो नहीं पहुंच सकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में थीं, जहां से वे टोक्यो के लिए अपनी उड़ान नहीं भर सकीं। विनेश एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन हैं।

टोक्यो ओलंपिक में विनेश 53 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक की दावेदार हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह पता चला है कि वे अपने जिस यूरोपीय संघ (ईयू) वीजा पर जर्मनी में थी, उस पर वे तय समय से एक दिन अधिक के लिए रूक गई थीं। इसलिए उन्हें फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर ही स्थानीय अधिकारियों ने रोक लिया।

26 वर्षीय फोगाट, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन हैं और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी  जीत चुकी हैं। पीटीआई ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एक अधिकारी के हवाले से कहा, "यह एक भूल थी और जानबूझकर कुछ नहीं किया गया। उनके शेंगेन वीजा के अनुसार 90 दिनों के बजाय, वह बुडापेस्ट से फ्रैंकफर्ट में उतरने के बाद 91 दिनों के लिए थीं। मामले को SAI ने तेजी से उठाया है और फ्रैंकफर्ट में भारतीय वाणिज्य दूतावास मामले को सुलझाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंच गया। विनेश कल टोक्यो में होंगी।" 

ओलिंपिक खेलों से पहले हंगरी में अपने कोच वोलर अकोस के साथ प्रशिक्षण ले रही फोगाट को मंगलवार रात टोक्यो पहुंचना था, लेकिन जापान की राजधानी टोक्यो के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट में चढ़ने से पहले उसे फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर रोक दिया गया। इसके बाद उन्हें फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे के एक होटल में रात रुकना पड़ा। बाद में वे टोक्यो के लिए रवाना होगी। 

विनेश को 53 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक की दावेदार के रूप में देखा जा रहा है और वह शीर्ष वरीयता प्राप्त हैं। उनकी प्रतियोगिताएं 5 अगस्त से शुरू हो रही हैं। जिस तरह से विनेश ने अपना दबदबा बनाया है, वह आसानी से अपनी कैटेगरी में गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार है।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020ओलंपिकविनेश फोगाटरेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम