टोक्यो ओलंपिक: इन पांच देशों से पुरुषों की तुलना में अधिक होंगी इस बार महिला एथलीट
By वैशाली कुमारी | Updated: July 19, 2021 12:29 IST2021-07-19T12:29:40+5:302021-07-19T12:29:40+5:30
टोक्यो ओलंपिक के लिए यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों ने अधिक महिला प्रतिनिधित्व वाले दल की घोषणा की है।

IOC ने घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक पहला “लिंग-संतुलित” खेल होगा
कोरोना महामारी के के साये में टोक्यो ओलंपिक-2020 का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है। इस बार टोक्यो ओलंपिक की थीम 'जेंडर बैलेंस्ड' गेम (खेलों में 'लिंग-संतुलन') है। इस थीम का समर्थन करते हुए पांच प्रमुख बड़े देश इस शानदार आयोजन में पुरुषों की तुलना में अधिक महिला एथलीट भेज रहे हैं। यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा वो पांच देश हैं जिन्होंने ओलंपिक में अधिक महिला प्रतिनिधित्व वाले दल की घोषणा की है।
वहीं रूस इस बार रूसी ओलंपिक समिति का प्रतिनिधित्व करते हुए वाले खेलों में भाग लेगा। रूस भी पुरुषों एथलीट की तुलना में अधिक महिलाओं को भेज रहा है। इस बार रूस को आरओसी का उपयोग करना होगा क्योंकि इसे विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी WADA ने 2019 में चार साल के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय खेलों से प्रतिबंधित कर दिया था।
आरओसी बैनर के तहत कुल 329 रूसी एथलीट भाग लेंगे, उनमें से 183 महिलाएं हैं, जबकि 146 पुरुष हैं। बतादें कि वाडा प्रतिबंध के कारण, रूस का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम पहले की तुलना में अपेक्षाकृत कम है।
चीन इस बार टोक्यो ओलंपिक में 298 महिला और 133 पुरुष एथलीटों सहित 431 एथलीट भेज रहा है। चीन में महिलाओं का प्रतिनिधित्व पुरुषों की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। अमेरिका 613 एथलीटों को भेज रहा है। इसमें 329 महिलाएं और 284 पुरुष होंगे। बात करें जापान की तो जापान से कुल 552 एथलीट भाग लेंगे जिनमें 293 पुरुष और 259 महिलाएं हैं।
वहीं यूनाइटेड किंगडम का प्रतिनिधित्व करने वाली ब्रिटिश ओलंपिक एसोसिएशन (बीओए) की टीम का प्रतिनिधित्व 376 एथलीटों द्वारा किया जाएगा, जिनमें से 201 महिलाएं हैं। कनाडा टोक्यो ओलंपिक में कुल 370 एथलीट भेज रहा है, जिनमें 225 महिलाएं और 145 पुरुष हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया 471 एथलीटों को भेज रहा है, जिसमें से 252 महिलाएं और 219 पुरुष हैं। बतादें कि इस साल के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक पहला “लिंग-संतुलित” खेल होगा, जिसमें एथलीटों की कुल संख्या मे 49% महिलाएं और 51% पुरुष कि होगी।
आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने यह भी कहा है कि इस बार 206 टीमों में से प्रत्येक में कम से कम एक महिला और एक पुरुष एथलीट और आईओसी ओलंपिक रिफ्यूजी टीम को खेलों में भाग लेना चाहिए। देशों के बीच राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों को उद्घाटन समारोह के दौरान एक महिला एथलीट और एक पुरुष को एक साथ अपना झंडा पहनने के लिए नामित करना चाहिए। इन दो पहलों के साथ, आईओसी दुनिया को एक मजबूत संदेश भेजता है कि ओलंपिक में लिंग संतुलन एक वास्तविकता है।
वहीं इस बार टोक्यो ओलंपिक में भारत कुल 71 पुरुषों और 56 महिलाओं के साथ सभी रिजर्व सहित 127 एथलीट भेज रहा है।