लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक 2020: पीवी सिंधु की जीत के साथ शुरुआत, इजराइल की खिलाड़ी को हराया

By विनीत कुमार | Updated: July 25, 2021 08:27 IST

टोक्यो ओलंपिक 2020 के अपने पहले मैच में पीवी सिंधु ने जीत के साथ अभियान का आगाज किया है। उन्होंने इजराइल की खिलाड़ी को सीधे गेमों में हराया।

Open in App
ठळक मुद्देपीवी सिंधु ने जीत के साथ शुरुआत करते हुए अपने पहले मैच में इजराइल की क्सेनिया पोलिकारपोवा को हरायारियो ओलंपिक की 'सिल्वर गर्ल' सिंधु ने पोलिकारपोवा को 21-7 और 21-10 से मात दीसिंधु का सामना अब अगले मुकाबले में हांगकांग की चियुंग एंगान यि से होगा

टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पदक की उम्मीद और 2016 रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने रविवार को अपने पहले ग्रुप मैच में इजराइल की क्सेनिया पोलिकारपोवा को हरा दिया। 

वर्ल्ड रैंकिंग में सांतवें नंबर की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु को 58वें रैंकिंग की इजराइली खिलाड़ी को हराने में कोई खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी और उन्होंने सीधे गेमों जीत हासिल की। टोक्यो ओलंपिक में छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने पोलिकारपोवा को 21-7 और 21-10 से मात दी। 

सिंधु को अपने प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिए केवल 28 मिनट खर्च करने पड़े। हालांकि, दूसरे गेम में इजराइली खिलाड़ी ने जरूर भारतीय खिलाड़ी को अच्छी चुनौती दी और ये 16 मिनट तक चला।

सिंधु का सामना अब हांगकांग की चियुंग एंगान यि से होगा जो विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर हैं। बहरहाल, अपने पहले मैच में सिंधु ने आक्रामक शुरूआत की लेकिन एक समय 3-4 से पीछे चली गई थी। उन्होंने हालांकि तुरंत वापसी करते हुए पहले गेम में ब्रेक तक 11-5 की बढत बना ली। 

इसके बाद उन्होंने लगातार 13 अंक बनाये। अपने चिर परिचित सीधे और क्रॉसकोर्ट स्मैश का पूरा इस्तेमाल करके उन्होंने इजराइली खिलाड़ी को दबाव से निकलने का मौका ही नहीं दिया। 

दूसरे गेम में सिंधू ने पहले 9-3 की बढत बनाई और ब्रेक के समय सात अंक के फायदे पर थी। ब्रेक के बाद भी यही सिलसिला जारी रहा और भारतीय खिलाड़ी ने जीत हासिल की। 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020ओलंपिकपी वी सिंधुबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम