लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक 2020: बजरंग पूनिया से होगी मेडल की उम्मीद, पिछले दो साल में दमदार रहा है प्रदर्शन

By विनीत कुमार | Updated: July 19, 2021 13:58 IST

Tokyo Olympic: बजरंग पूनिया से रेसलिंग में भारत को पदक की उम्मीद है। बजरंग पूनिया का प्रदर्शन पिछले कुछ वर्षों से कई प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देटोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से हो रही है, भारतीय एथलीट पर नजरपहलवानी में बजरंग पूनिया से होगी मेडल की उम्मीद, पूनिया पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगे

Tokyo Olympic: टोक्यो ओलंपिक-2020 का आगाज इसी हफ्ते होने जा रहा है। जाहिर तौर पर इसमें भारतीय एथलीट पर भी खास नजर होगी। इसी में से एक नाम पहलवान बजरंग पूनिया का भी है। भारत को उनसे पदक की उम्मीदे हैं। हाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूनिया ने कहा था कि वह खेल के हर मोर्च पर अपनी तैयारी में जुटे हैं।

बजरंग पूनिया का पहला ओलंपिक

टोक्यो ओलंपिक बजरंग पूनिया के करियर का पहला ओलंपिक खेल भी होगा। हरियाणा से आने वाले पूनिया भारत के बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और पिछले कुछ वर्षों से लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।

उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल-2018 में स्वर्ण पदक जीता था। साथ ही एशियन गेम्स में भी वे गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे थे। इसके अलावा 2018 और 2019 के वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भी वे क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे थे।

बजरंग पूनिया का सफर

उनका पहला बड़ा टूर्नामेंट 2013 में एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप था जो नई दिल्ली में खेला गया था। उन्हें तब उत्तर कोरिया के ह्वांग रयोंग-हाक से पुरुषों के फ्री-स्टाइल 60 किलोग्राम वर्ग में हार मिली थी और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।

इसके बाद 2013 में वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में भी 60 किलोग्राम में उन्होंने कांस्य पदक जीता। इसके बाद 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में 61 किलोग्राम वर्ग में वे सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे। इसी साल एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप में भी वे सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे।

27 वर्षीय पूनिया हाल में घुटने में चोट से भी परेशान रहे। उन्हें ये चोट रूस में एक मैच के दौरान लगी थी। ऐसे में टोक्यो ओलंपिक के जरिए वे दमदार वापसी की उम्मीद में हैं। ये खास बात ये भी है कि बजरंग पूनिया ने पिछले दो वर्षों में 9 इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है और हर बार मेडल पर कब्जा जमाया है।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020बजरंग पूनियारेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!