लाइव न्यूज़ :

Tokyo 2020: कोरोना के प्रकोप के बीच जापान पहुंची ओलंपिक मशाल, हुआ फीका स्वागत

By भाषा | Updated: March 20, 2020 15:24 IST

Olympic flame: 24 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना की वजह से मंडरा रहे अनिश्चितता के बादल के बीच ओलंपिक मशाल शुक्रवार को जापान पहुंच गई, लेकिन हुआ फीका स्वागत

Open in App
ठळक मुद्देमशाल के पहुंचने पर 200 स्कूली बच्चों को बुलाने का कार्यक्रम आयोजकों को रद्द करना पड़ाकोरोना वायरस की वजह से टोक्यो ओलंपिक के आयोजन पर भी मंडरा रहा खतरा

हिगाशिमत्सुशिमा: कोविड-19 के चलते ओलंपिक के आयोजन को लेकर अनिश्चितता के बीच खेलों की मशाल शुक्रवार को जापान पहुंच गई जिसका सादे समारोह में स्वागत किया गया। विशेष लालटेन से ढकी मशाल चार्टर्ड उड़ान से यहां पहुंची।

इसके स्वागत के लिये 200 स्कूली बच्चों को बुलाने का कार्यक्रम आयोजकों को रद्द करना पड़ा। पूर्व ओलंपिक जूडो चैंपियन साओरी योशिदा और तदाहिरो नोमूरा ने पारंपरिक कुंड में कुछ अधिकारियों या मेहमानों के सामने मशाल प्रज्जवलित की।

टोक्यो 2020 के प्रमुख योशिरो मोरी ने कहा,‘‘बच्चे इस मशाल का स्वागत करने आने वाले थे लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर वह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा ।’’

मशाल रिले 26 मार्च से शुरू होगी ।आयोजकों ने रिले के रास्ते में दर्शकों से भीड़ नहीं बनाने के लिये कहा है।

कोरोना वायरस के कहर से टोक्यो ओलंपिक के रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (आईओसी) ने कहा है कि ये खेल तय समय पर होंगे। कोरोना की वजह से दुनिया भर में 2 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और इससे 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!