लाइव न्यूज़ :

यह मैच हमारी आंखें खोलने वाला रहा: कोहली

By भाषा | Updated: September 20, 2021 23:03 IST

Open in App

अबुधाबी, 20 सितंबर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट की हार के बाद कहा कि यह मैच उनकी टीम के लिए आंखें खोलना वाला रहा और टीम को अब पता है कि किन विभागों में काम करना है।

केकेआर ने आंद्रे रसेल (नौ रन पर तीन विकेट) और वरूण चक्रवर्ती (13 रन पर तीन विकेट) की उम्दा गेंदबाजी से आरसीबी को 19 ओवर में 92 रन पर ढेर कर दिया। लॉकी फर्ग्युसन ने भी 24 रन देकर दो विकेट हासिल किए। सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (22) के अलावा आरसीबी का कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाया।

इसके जवाब में केकेआर ने सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल (48) और पदार्पण कर रहे वेंकटेश अय्यर (नाबाद 41) के बीच पहले विकेट की 82 रन की साझेदारी की बदौलत 10 ओवर में ही एक विकेट पर 94 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘अच्छी साझेदारी करना महत्वपूर्ण था। हमने इतनी जल्दी इतनी अधिक ओस की उम्मीद नहीं की थी। एक विकेट पर 42 रन के बाद 20 रन के आसपास पांच विकेट गंवा दिए। यह आंखें खुलने की तरह है, दूसरे चरण की शुरुआत में ही ऐसा होने के बाद हमें पता है कि किन क्षेत्रों में हमें काम करना है।’’

कोहली को अगले महीने से यहीं होने वाले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की अगुआई करनी है और इसलिए उन्होंने चक्रवर्ती के प्रदर्शन पर खुशी जताई जो टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।

कोहली ने कहा, ‘‘वरूण ने काफी अच्छी गेंदबाजी की, जब वह भारत के लिए खेलेगा तो हमारे लिए अहम खिलाड़ी होगा। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसे निकट भविष्य में भारत की ओर से खेलने का मौका मिलेगा, यह काफी अच्छे संकेत हैं।’’

कोहली हालांकि हार से अधिक परेशान नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने आठ में से पांच मुकाबले जीते हैं, हमने कुछ मुकाबले हारने की उम्मीद की थी। यह खेल का हिस्सा है, हमें पेशेवर रुख अपनाने की जरूरत है। अपने मजबूत पक्षों के अनुसार खेलना होगा और अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाना होगा।’’

केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि ऐसा बहुत कम होता है जब टीम इतना अच्छा प्रदर्शन करती है।

मोर्गन ने कहा, ‘‘बहुत कम ऐसा होता है जब आप ऐसा प्रदर्शन करते हैं जैसा हमने आज किया। हमारे पास प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। इसके बावजूद हालांकि आपको मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना होता है और हमने आज ऐसा किया। मुझे नहीं लगता कि विकेट में अधिक बदलाव आया। आरसीबी ने अच्छी शुरुआत की लेकिन पावरप्ले के अंत में विकेट से हमारे लिए चीजें बदल गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!