धोनी के परिवार में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में हैं : फ्लेमिंग

By भाषा | Published: April 22, 2021 12:25 PM2021-04-22T12:25:02+5:302021-04-22T12:25:02+5:30

The situation of Kovid-19 in Dhoni's family is under control: Fleming | धोनी के परिवार में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में हैं : फ्लेमिंग

धोनी के परिवार में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में हैं : फ्लेमिंग

मुंबई, 22 अप्रैल चेन्नई सुपर​ किंग्स (सीएसके) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि फ्रेंचाइजी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता पिता की स्थिति पर निगरानी रखेगी जिनका कोविड—19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने के बाद रांची के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सीएसके की बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के बाद फ्लेमिंग ने कहा कि स्थिति अभी नियंत्रण में है।

फ्लेमिंग ने कहा, ''प्रबंधन की दृष्टि से हम उनके परिवार की स्थिति से अच्छी तरह अवगत हैं तथा धोनी और उनके परिवार के लिये सहयोग प्रणाली तैयार की गयी है। अभी स्थिति नियंत्रण में हैं लेकिन हम अगले कुछ दिन इस पर निगरानी रखेंगे।''

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी की मां देविका देवी और पिता पान सिंह को इस संक्रमित वायरस के लिये पॉजीटिव पाये जाने के बाद बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The situation of Kovid-19 in Dhoni's family is under control: Fleming

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे