लाइव न्यूज़ :

तेंदुलकर को अस्पताल से छुट्टी मिली, घर में पृथकवास पर रहेंगे

By भाषा | Updated: April 8, 2021 18:43 IST

Open in App

मुंबई, आठ अप्रैल पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी और अब वह घर पर पृथकवास पर रहेंगे।

तेंदुलकर कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने के बाद ऐहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती हुए थे।

इस 48 वर्षीय खिलाड़ी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘मैं अभी अस्पताल से घर पहुंचा हूं तथा अब भी अलग थलग रहूंगा और आराम करूंगा। मैं शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिये सभी का आभार व्यक्त करना चाहूंगा। वास्तव में मैं अभिभूत हूं। ’’

उन्होंने अस्पताल में उनकी अच्छी तरह से देखभाल करने के लिये चिकित्साकर्मियों का भी आभार व्यक्त किया।

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘मैं उन सभी चिकित्साकर्मियों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरी इतनी अच्छी तरह से देखभाल की और इन मुश्किल परिस्थितियों में भी पिछले एक साल से अधिक समय से लगातार काम कर रहे हैं। ’’

तेंदुलकर का 27 मार्च को कोविड-19 के लिये परीक्षण पॉजीटिव आया था और उन्हें दो अप्रैल को ऐहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनके परिवार के बाकी अन्य सभी सदस्यों का परीक्षण नेगेटिव रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!