लाइव न्यूज़ :

टेक महिंद्रा ने आनंद से अनुबंध किया, ‘ग्लोबल चेस लीग’ के साथ काम करेंगे

By भाषा | Updated: February 22, 2021 18:54 IST

Open in App

चेन्नई, 22 फरवरी टेक महिंद्रा ने सोमवार को पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन को अपने साथ जोड़ा जो अपनी तरह की पहली लीग ‘ग्लोबल चेस लीग’ में विस्तृत भूमिका निभाएंगे।

इस लीग का लक्ष्य सभी खिलाड़ियों को जोड़ना है जिसमें पेशेवर और अन्य खिलाड़ी भी शामिल हैं। सूचना प्रोद्योगिकी कंपनी टेक महिंद्रा ने सोमवार को घोषणा की कि यह लीग फ्रेंचाइजी आधार पर खेली जाएगी।

दुनिया भर में इस लीग की आठ फ्रेंचाइजी टीमें होंगी। प्रत्येक टीम में महिला और पुरुष खिलाड़ियों के अलावा जूनियर और वाइल्ड कार्ड धारक खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलेगी जो राउंड रोबिन प्रारूप में एक दूसरे से भिड़ेंगे। समय आने पर लीग का ढांचा और टीम की जानकारी घोषित की जाएगी।

ग्रैंडमास्टर आनंद ने ट्वीट किया, ‘‘निजी गौरव का लम्हा। भारत से जुड़ी वास्तविक वैश्विक स्पर्धा की घोषणा करने का गर्व है। ’’

यह भी घोषणा की गई कि पांच बार के विश्व चैंपियन और भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर आनंद लीग को तैयार करने में मदद करेंगे और मेंटर, साझेदार की भूमिका निभाते हुए सलाह देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!