लाइव न्यूज़ :

साल के दूसरे चरण में हो सकता है टाटा ओपन, एटीपी के संपर्क में हैं आयोजक

By भाषा | Updated: December 20, 2020 13:47 IST

Open in App

पुणे, 20 दिसंबर कोविड-19 महामारी के कारण अगले साल आस्ट्रेलियाई ओपन के कार्यक्रम में बदलाव से टाटा ओपन महाराष्ट्र के आयोजकों को साल के अंतिम छह महीनों में टूर्नामेंट के आयोजन की योजना बनानी पड़ रही है।

महामारी के कारण एटीपी सत्र के शुरुआत में व्यवधान पड़ा है। अमूमन जनवरी में आयोजित किया जाने वाला आस्ट्रेलियाई ओपन अब आठ से 21 फरवरी के बीच खेला जाएगा।

दक्षिण एशिया का एकमात्र एटीपी टूर्नामेंट टाटा ओपन महाराष्ट्र हर साल फरवरी में आयोजित किया जाता है लेकिन अब आयोजक कैलैंडर के अंतिम छह महीनों की संभावित तिथियों को लेकर एटीपी से बात कर रहे हैं।

रविवार को जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘आयोजक टूर्नामेंट के आयोजन के इच्छुक हैं और उनकी कैलेंडर के अंतिम छह महीनों में संभावित तिथियों को लेकर पुरुष पेशेवर टेनिस की संचालन संस्था एटीपी से बात चल रही है। ’’

टूर्नामेंट का नया कार्यक्रम तैयार होने पर आयोजकों को जैव सुरक्षित वातावरण तैयार करने तथ खिलाड़ियों और हितधारकों के हितों में अपनी योजनाएं लागू करने का समय मिल जाएगा।

पिछली बार टाटा ओपन महाराष्ट्र में चेक गणराज्य के जिरी वास्ले ने एकल खिताब जीता था जबकि आंद्रे गोरानसन और क्रिस्टोफर रंगकाट युगल चैंपियन बने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!