लाइव न्यूज़ :

ताशकंद को 2025 एशियाई युवा पैरा खेलों की मेजबानी

By भाषा | Updated: November 18, 2021 15:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर एशियाई पैरालंपिक समिति (एपीसी) ने गुरुवार को घोषणा की कि 2025 एशियाई युवा पैरा खेलों का आयोजन ताशकंद में किया जाएगा।

एपीसी के कार्यकारी बोर्ड ने बोली प्रक्रिया के बाद ताशकंद को मेजबानी सौंपने का फैसला किया। कई राष्ट्रीय पैरालंपिक समितियों ने प्रतियोगिता की मेजबानी करने में दिलचस्पी दिखाई थी।

राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (एनपीसी) उज्बेकिस्तान ने देश के पर्यटन और खेल मंत्रालय के सहयोग से सितंबर के अंत/अक्तूबर की शुरुआत में ताशकंद में प्रतियोगिता की मेजबानी की बोली सौंपी थी।

एपीसी के अध्यक्ष माजिद राशिद ने मेजबानी सौंपे जाने के फैसले पर कहा, ‘‘कई बोलियों पर विचार किया गया और हम उन सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने बोली सौंपी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि वे भविष्य की प्रतियोगिताओं पर विचार करेंगे लेकिन सिर्फ एक बोली सफल हो सकती है और हमें खुशी है कि इस घोषणा का मतलब है कि मध्य एशिया के इस हिस्से में पहले बार बड़े क्षेत्रीय खेलों का आयोजन होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम एनपीसी उज्बेकिस्तान को मजबूत बोली सौंपने के लिए बधाई देना चाहते हैं। उनकी बोली उनके देश में पैरा खेलों को लेकर उनकी महत्वकांक्षाओं की झलक पेश करती है और हम उम्मीद करते हैं कि ये खेल मध्य एशिया उप क्षेत्र और उसके आगे भी पैरा खेलों के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। ’’

एशियाई युवा पैरा खेल 2021 का आयोजन दो से छह दिसंबर तक बहरीन में किया जाएगा जिसमें एशिया के 800 युवा खिलाड़ी नौ खेलों में प्रतिस्पर्धा पेश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!