लाइव न्यूज़ :

सिडनी टेस्ट : क्या होगा रोहित का बल्लेबाजी क्रम , विहारी और मयंक में से कौन होगा बाहर

By भाषा | Updated: December 30, 2020 11:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर मेलबर्न टेस्ट में पांच गेंदबाजों को लेकर उतरने की भारत की रणनीति कारगर रही लेकिन सिडनी में अगले टेस्ट में अजिंक्य रहाणे की टीम के सामने चयन की दुविधा होगी खासकर रोहित शर्मा की वापसी के बाद पारी की शुरूआत को लेकर कठिन फैसला लेना होगा ।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल घरेलू श्रृंखला में सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित काफी कामयाब रहे थे लेकिन अभ्यास के अभाव और मौजूदा हालात में उनका शीर्षक्रम में खेलना संदिग्ध लग रहा है ।

मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मेलबर्न में आठ विकेट से मिली जीत के बाद कहा था ,‘‘ हम उससे बात करेंगे और देखेंगे कि शारीरिक तौर पर क्या स्थिति है क्योंकि वह दो हफ्ते से पृथकवास पर है । यह भी देखना होगा कि वह कैसा महसूस कर रहा है ।’’

रोहित बुधवार को मेलबर्न पहुंच गए ।

शुभमन गिल ने अपने पहले टेस्ट में प्रभावित किया लिहाजा रोहित की वापसी पर मयंक अग्रवाल या हनुमा विहारी में से एक को बाहर होना पड़ेगा ।

मयंक इस श्रृंखला में लगातार खराब फॉर्म में हैं और एक ही बार दोहरे अंक तक पहुंच सके हैं । वह उतने मजबूत बल्लेबाज नजर नहीं आये जैसे 2018 के दौरे पर थे । वैसे उन्हें बाहर करने का फैसला काफी कठिन होगा ।

इस साल की शुरूआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित की असल परीक्षा होती लेकिन वह चोटिल हो गए थे ।

वह इस बार भी चोट से उबरकर लौट रहे हैं और आखिरी मैच उन्होंने 10 नवंबर को आईपीएल फाइनल खेला था । आस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी की चुनौती काफी कठिन होगी चूंकि वह पारी का आगाज करते हैं ।

चयन समिति के पूर्व प्रमुख एमएसके प्रसाद का मानना है कि रोहित की वापसी पर मयंक या विहारी को हटाना ही विकल्प होगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मयंक या विहारी में से एक को बाहर जाना होगा । मयंक को बाहर करना कठिन है क्योंकि उसने पिछले 18 महीने में शतक और दोहरे शतक बनाये हैं । रोहित लंबे ब्रेक के बाद पारी का आगाज करेंगे या नहीं, यह भी देखना होगा । हो सकता है कि वह मध्यक्रम में उतरना चाहें ।’’

भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि विहारी और मयंक दोनों को बाहर करके रोहित और केएल राहुल को उतारा जा सकता है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ शुभमन ने काफी प्रभावित किया है ।उसके पास कौशल और स्थिरता दोनों है । मयंक की जगह मैं राहुल को और विहारी की जगह रोहित को लेना चाहूंगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं रोहित को चौथे या पांचवें नंबर पर देखना चाहूंगा । राहुल लय में है और काफी समय से आस्ट्रेलिया में है । मयंक अच्छा खिलाड़ी है लेकिन अभी आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहा है । रहाणे भी लय में है और भारतीय टीम मजबूत लग रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!