विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

By भाषा | Published: August 23, 2019 09:24 PM2019-08-23T21:24:53+5:302019-08-23T21:24:53+5:30

अंतिम दौर में भारतीयों ने 60 में से 60 अंक बनाए, जबकि कोलंबियाई टीम 56 अंक ही बना पायी।

Sukhbeer stars as India bag bronze in World Archery Youth Championships | विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

मैड्रिड, 23 अगस्त। सुखबीर सिंह, संगमप्रीत सिंह बिस्ला और तुषार फड़तारे की की भारतीय टीम ने शुक्रवार को यहां विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में जूनियर कंपाउंड पुरुष टीम का कांस्य पदक जीता।

भारतीय टीम आखिरी दौर से पहले एक अंक से पीछे थी लेकिन उसने शानदार वापसी की तथा कोलंबिया के जगदीप तेजी सिंह मेजिया, गोमेज जुलुगा फेलिप और टोरो वास्क्वेज मैनुअल को 234-231 से हराया।

अंतिम दौर में भारतीयों ने 60 में से 60 अंक बनाए, जबकि कोलंबियाई टीम 56 अंक ही बना पायी। रागिनी मार्कू और सुखबीर सिंह की जूनियर मिश्रित टीम ने भारत के लिये दूसरा रजत पदक पक्का भी किया।

उन्होंने ईरान के गीसा बाइबोर्डी और डेनियल हेदारजादेहदेहकोर्डी को 154-151 से हराकर फाइनल में जगह बनायी जहां उनका सामना शनिवार को स्विट्जरलैंड की टीम से होगा। गुरुवार को 17 वर्षीय कोमालिका बारी ने रिकर्व कैडेट वर्ग के फाइनल में पहुंचकर रजत पदक पक्का किया था। वह रविवार को फाइनल में जापान की सोनोदा वाका से भिड़ेगी।

Web Title: Sukhbeer stars as India bag bronze in World Archery Youth Championships

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे