लाइव न्यूज़ :

सुदेवा दिल्ली एफसी के खिलाफ लगातार तीसरी जीत दर्ज करने उतरेगी गोकुलम केरल एफसी

By भाषा | Updated: February 22, 2021 21:39 IST

Open in App

कल्याणी, 22 फरवरी गोकुलम केरल की टीम आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को यहां सुदेवा दिल्ली एफसी के खिलाफ लगातार तीसरी जीत दर्ज करने अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने के इरादे से उतरेगी।

टीआरएयू के खिलाफ 3-1 की जीत के बाद गोकुलम केरल ने अपने पिछले मैच में इंडियन एरोज को भी 4-0 से हराया।

दिल्ली की टीम के खिलाफ जीत से गोकुलम केरल के आठ मैचों में 13 अंक हो जाएंगे और टीम आठवें स्थान पर पहुंच जाएगी।

आइजोल एफसी, टीआएयू और मोहम्मडन एफसी से मिल रही कड़ी टक्कर के बीच गोकुलम केरल की टीम को अंक तालिका के ऊपरी हाफ में जगह सुनिश्चित करने के लिए एक और जीत की जरूरत है।

सुदेवा दिल्ली की टीम मौकों को भुनाने में विफल रही है और उसे पिछले मैच में नेरोका एफसी के खिलाफ 0-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी। चेंचो दोर्जी के मार्गदर्शन में खेल रही यह टीम आठ मैचों में नौ अंक के साथ आठवें स्थान पर चल रही है। हार के बावजूद सुदेवा दिल्ली के पास अब भी शीर्ष छह में जगह बनाने का मौका है। इसके लिए टीम को पहले चरण के अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे। इसके अलावा टीम को उम्मीद करनी होगी कि आइजोल, टीआरएयू और मोहम्मडन की टीमें जीत दर्ज करने में नाकाम रहें जो अंक तालिका में उससे बेहतर स्थिति में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!