लाइव न्यूज़ :

श्रेयस के कंधे का सफल आपरेशन, कहा जल्द वापसी करूंगा

By भाषा | Updated: April 8, 2021 16:31 IST

Open in App

मुंबई, आठ अप्रैल भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को कहा कि उनके कंधे की चोट का आपरेशन सफल रहा और वह जल्द से जल्द मैदान वापसी करने का प्रयास करेंगे।

अय्यर पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गये थे। इस कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गये।

अय्यर ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आपरेशन सफल रहा और मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ जल्द से जल्द वापसी करूंगा। आपकी शुभकामनाओं के लिये आभार। ’’

यह 26 वर्षीय बल्लेबाज पुणे में 23 मार्च को पहले वनडे के दौरान जॉनी बेयरस्टॉ का शॉट रोकने के प्रयास में चोटिल हो गया था। वह तब दर्द से कराह उठे थे। इस कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे मैचों और आईपीएल से भी बाहर हो गये।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अय्यर चार महीने तक बाहर रह सकते हैं। उन्होंने लंकाशर के साथ भी अनुबंध किया है लेकिन उनके 23 जुलाई से शुरू हाने वाले वनडे टूर्नामेंट में इंग्लिश काउंटी टीम की तरफ से खेलने की संभावना नहीं है।

अय्यर की जगह दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को अपना कप्तान नियुक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!