लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक कोटे की दौड़ में बने रहने के लिए साक्षी मलिक ने फिर से ट्रायल की मांग की

By भाषा | Updated: February 11, 2020 18:45 IST

रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता को ओलंपिक के 62 किग्रा भारवर्ग के लिए हुए ट्रायल में सोनम मलिक ने हरा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसाक्षी मलिक ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को बनाये रखने के लिए एक बार फिर से ट्रायल कराने की मांग की है।साक्षी इन दिनों एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के भाग लेने की तैयारी कर रही है।

लय हासिल करने के लिए जूझ रही पहलवान साक्षी मलिक ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को बनाये रखने के लिए एक बार फिर से ट्रायल कराने की मांग की है। साक्षी इन दिनों एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के भाग लेने की तैयारी कर रही है जहां वह गैर ओलंपिक वर्ग में चुनौती पेश करेंगी।

रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता को ओलंपिक के 62 किग्रा भारवर्ग के लिए हुए ट्रायल में सोनम मलिक ने हरा दिया था। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पहले ही यह साफ कर चुका है कि ट्रायल में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ी अगर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तो फिर से ट्रायल का आयोजन किया जा सकता है।

सोनम रोम में रैंकिंग सीरिज की प्रतियोगिता के पहले दौर में हार गयी थी लेकिन अगर वह दिल्ली में 18 फरवरी से शुरू हो रही एशियाई चैम्पियनशिप में पदक जीतने में सफल रहीं तो डब्ल्यूएफआई उन्हें एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में भाग लेने से नहीं रोकेगा। यह क्वालीफायर मार्च में आयोजित होगा।

साक्षी ने कहा, ‘‘ मुझे एक दौर के ट्रायल की उम्मीद है। अगर मैं ट्रायल में क्वालीफाई कर जाती हूं तो मेरे पास ओलंपिक का टिकट हासिल करने के दो मौके होंगे। एशियाई विश्व ओलंपिक क्वालीफायर्स (एडब्ल्यूसी) और विश्व ओलंपिक क्वालीफायर्स। मैं इन दोनों टूर्नामेंटों के जरिये क्वालीफाई करना चाहती हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एडब्ल्यूसी के लिए मेरी तैयारी अच्छी है। चाहे कोई भी प्रतियोगिता हो मैं पदक जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी। मैं अपनी तकनीक सुधारने पर काम कर रही हूं। मैं यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि पिछले टूर्नामेंटों की गलती फिर से ना दोहराउं।’’ ट्रायल्स में 18 साल की सोनम 6-10 से साक्षी से पिछड़ रही थी लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए जीत दर्ज की। साक्षी एशियाई चैम्पियनशिप में 65 किग्रा भाग वर्ग में भाग ले रही हैं।

टॅग्स :साक्षी मलिकरेसलिंगओलंपिकटोक्यो ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम