लाइव न्यूज़ :

स्टोक्स को नहीं भूलना चाहिये कि उनमें गेंदबाजों को बैकफुट पर लाने की क्षमता है : थोर्प

By भाषा | Updated: February 22, 2021 20:47 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 फरवरी भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को खेलने में नाकाम रहे बेन स्टोक्स का बचाव करते हुए इंग्लैंड के सहायक कोच ग्राहम थोर्प ने सोमवार को कहा कि इस स्टार हरफनमौला को यह नहीं भूलना चाहिये कि उनमें गेंदबाजों को बैकफुट पर लाने का माद्दा है ।

पहले दो टेस्ट में अश्विन ने तीन बार स्टोक्स को आउट किया ।

इस बारे में पूछने पर थोर्प ने कहा ,‘‘ यह चुनौतीपूर्ण है । बेन की खेलने की शैली कई बार अलग अलग होती है । वह पारी का सूत्रधार भी बन सकता है । उसमें गेंदबाजों को बैकफुट पर लाने की क्षमता है और उसे यह भूलना नहीं चाहिये ।’’

चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला इस समय 1 . 1 से बराबरी पर है ।

अश्विन की तारीफ करते हुए थोर्प ने कहा ,‘‘ वह काफी खतरनाक गेंदबाज है और पिच स्पिनरों की मददगार हो तो उसका सामना करना काफी कठिन हो जाता है ।’’

सहायक कोच ने स्वीकार किया कि आगामी श्रृंखला काफी कठिन होने वाली है । उन्होंने कहा ,‘‘ खिलाड़ियों को साफ तौर पर पता होना चाहिये कि वह अपने प्रदर्शन में सुधार कैसे कर सकते हैं । इसके अलावा अपने बेसिक्स पर ध्यान देकर शांतचित्त होकर खेलना होगा ।’’

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि चोट के कारण पहले दो टेस्ट से बाहर रहे जाक क्राले समेत सभी खिलाड़ी चयन के लिये उपलब्ध हैं । इनमें जॉनी बेयरस्टॉ भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!