लाइव न्यूज़ :

स्टोक्स ने चेन्नई की धीमी, कम स्कोर वाली पिच की आलोचना की

By भाषा | Updated: April 24, 2021 10:33 IST

Open in App

लंदन, 24 अप्रैल इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स चेन्नई के चेपक स्टेडियम की धीमी पिच को लेकर अपनी निराशा नहीं छिपा पाये और यहां की खराब होती पिच पर चिंता जतायी जहां कम स्कोर वाले मैच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मजा किरकिरा कर सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले स्टोक्स पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान उंगली में फ्रैक्चर होने के कारण स्वदेश लौट गये हैं। उनका मानना है कि रोमांचक मुकाबले के लिये 160 से 170 रन का स्कोर होना जरूरी है।

मुंबई इंडियन्स की टीम के पंजाब किंग्स के खिलाफ बमुश्किल छह विकेट पर 131 रन तक पहुंचने के बाद स्टोक्स ने ट्वीट किया, ‘‘उम्मीद है कि आईपीएल के आगे बढ़ने के साथ विकेट अधिक खराब नहीं होंगे। विकेट खराब होने के कारण 130-140 के स्कोर बन रहे हैं जबकि 160-170 तक का स्कोर जरूरी है।’’

चेन्नई ने शुक्रवार तक नौ आईपीएल मैचों की मेजबानी की और केवल दो अवसरों पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 170 से अधिक का स्कोर बना पायी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 204 रन जबकि नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 187 रन बनाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!