श्रीदेवी के निधन पर सचिन-सहवाग ने कहा, 'उनकी मौत से सदमा लगा है', खेल जगत ने दी श्रद्धांजलि

By अभिषेक पाण्डेय | Published: February 25, 2018 10:01 AM2018-02-25T10:01:48+5:302018-02-25T10:03:29+5:30

प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर सचिन-सहवाग से लेकर खेल जगत ने यूं व्यक्त की अपनी संवेदनाएं

Sridevi passes away at 54 in dubai, from Sachin Tendulkar to Virender Sehwag, sportspersons pay tributes | श्रीदेवी के निधन पर सचिन-सहवाग ने कहा, 'उनकी मौत से सदमा लगा है', खेल जगत ने दी श्रद्धांजलि

श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में दुबई में निधन

प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ये यकीन कर पाना मुश्किल है कि अब वह हमारे बीच नहीं हैं। सचिन ने श्रीदेवी के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन पर वह कैसे महसूस कर रहे हैं इस दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकते।  वहीं पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि वह श्रीदेवी के निधन पर सदमे में हैं।

श्रीदेवी का शनिवार को दुबई में हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) से निधन हो गया, वह 57 वर्ष की थीं। श्रीदेवी के निधन पर कई चर्चित खेल हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और मोहम्मद कैफ, आकाश चोपड़ा, स्पिनर प्रज्ञान ओझा, टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, स्टार कॉमेंटेटर हर्षा भोगले, बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप ने अपना शोक व्यक्त किया है।  

सचिन ने श्रीदेवी के निधन पर कहा, 'मैं इस दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सका। हम उन्हें देखते हुए बड़े हुए हैं। अब ये यकीन कर पाना मुश्किल है कि वह इस दुनिया में नहीं हैं। मेरी शोक संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।'  


वहीं वीरेंद्र सहवाग ने श्रीदेवी के निधन पर ट्वीट किया, 'श्रीदेवी जी के निधन पर सदमे में हूं, उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शान्ति!'









श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवाकासी जिले में हुआ था। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलूगु और हिंदी की कई फिल्मों में काम किया था। चर्चित प्रॉड्यूसर बोनी कपूर से शादी करने वाली श्रीदेवी की दो बेटियां जाह्नवी और खुशी हैं। उन्हें 2013 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 

Web Title: Sridevi passes away at 54 in dubai, from Sachin Tendulkar to Virender Sehwag, sportspersons pay tributes

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे