लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट में भारत को हराया, सिंधु जापान ओपन के दूसरे दौर में

By विनीत कुमार | Updated: September 12, 2018 07:26 IST

Sports top Headlines: खेल जगत में कौन सी खबरें रही मंगलवार (11 सितंबर) को छाई और आज किन खबरों पर रहेंगी निगाहें...

Open in App

नई दिल्ली, 12 सितंबर: इंग्लैंड ने ओवल मैदान पर खेले गये पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारत को 118 रनों से हराकर टेस्ट सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया भारत को आखिरी टेस्ट में जीत के लिए 464 रनों की जरूरत थी लेकिन केएल राहुल और ऋषभ पंत की शानदार शतकीय पारी के बावजूद टीम 345 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन सबसे सफल गेंदबाज रहे। (पूरी खबर पढ़ें)

मिताली राज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

मिताली राज ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मिताली महिला क्रिकेट में वनडे में किसी भी टीम के लिए सबसे ज्यादा बार कप्तानी करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। मिताली ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में 118वीं बार भारत के लिए कप्तानी करते हुए इंग्लैंड की कैरलोट एडवार्ड्स को पीछे छोड़ा। (पूरी खबर पढ़ें)

मुंबई की अंडर-19 टीम में अर्जुन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का चयन छठे ऑल इंडिया अंडर-19 जेवाई लेले इंविटेशनल वनडे टूर्नामेंट के लिए मुंबई की अंडर-19 टीम में हुआ है। यह टूर्नामेंट बड़ौदा में खेला जाना है। मुंबई की 16 सदस्यीय टीम का कप्तान सुवेद परकार बनाया गया है। मुंबई क्रिकेट असोसिएशन ने इस अंडर-19 टीम की घोषणा की। अर्जुन हाल में जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 दो चार-दिवसीय टेस्ट के लिए इंडिया अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। (पूरी खबर पढ़ें)

अमित पंघल अर्जुन पुरस्कार के लिए नॉमिनेट

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज अमित पंघल को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने इस साल के अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया है। अमित ने लाइट फ्लाईवेट (49 किग्रा) में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन हसनब्वाय दुसमातोव को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। अमित के अलावा मुक्केबाजी संघ ने सोनिया लाठेर और गौरव बिधूड़ी के नाम की भी सिफारिश की है। (पूरी खबर पढ़ें)

जापान ओपन: श्रीकांत, प्रणय और सिंधु दूसरे दौर में

भारत की चोटी की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को जापान ओपन के महिला एकल के पहले दौर में बेहद मशक्कत करनी पड़ी, जबकि किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय ने आसान जीत के साथ पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई। तीसरी वरीय सिंधु को स्थानीय खिलाड़ी गैरवरीय सयाका ताकाहाशी पर 21-17 7-21 21-13 की जीत के दौरान 53 मिनट तक जूझना पड़ा। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :भारत vs इंग्लैंडजेम्स एंडरसनविराट कोहलीपी वी सिंधुकिदांबी श्रीकांतमिताली राज
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!