लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: बैंगलोर ने जिंदा रखी नॉकआउट के लिए उम्मीद, पढ़िए दिन की बड़ी खेल खबरें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 2, 2018 07:07 IST

खेल की हर खबर यहां पढ़िए। खेल के मैदान पर मंगलवार (1 मई) को क्या-क्या हुआ और साथ ही जानिए, आज क्या कुछ होगा खेलों की दुनिया में...

Open in App

नई दिल्ली, 2 मई। टिम साउथी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव की तिकड़ी की धारदार गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2018 के 31वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 14 रन से हराकर नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को जीवंत रखा।

शानदार गेंदबाजी से आरसीबी ने मुंबई को 14 रनों से हराया

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (2/28) की अगुवाई में अपने गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 14 रनों से हरा दिया। बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बना सकी। बैंगलोर की आठ मैचों में यह तीसरी जीत है, जबकि मुंबई को इतने ही मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

आईपीएल में आज का मैच

आईपीएल में आज दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के कागार पर खड़ी दिल्ली के लिए टीम के लिए अब हर मैच 'करो या मरो' की तरह है। दिल्ली के 8 मैचों से केवल 4 अंक हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स से 7 मैचों से 6 अंक हैं। उसके लिए भी प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए और अच्छे प्रदर्शन करने की जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट बीसीसीआई में 'एक राज्य एक वोट' आदेश पर पुनर्विचार के लिए तैयार

सुप्रीम कोर्ट बीसीसीआई में 'एक राज्य एक वोट' आदेश पर दोबारा विचार के लिए तैयार हो गया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि देश में जिन क्रिकेट सदस्यों ने एतिहासिक रोल निभाया है, उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को हुई सुनवाई में यह भी साफ किया कि बीसीसीआई के लिए तैयार हो रहे संविधान के नए मसौदे में हो सकता है कि चयनकर्ताओं की संख्या केवल तीन तक सीमित नहीं हो। (पूरी खबर पढ़ें)

BCCI ने नहीं मानी द्रविड़ की बात

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ की सलाह को बीसीसीआई ने ठुकरा दिया है। राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआई को कोचिंग मैनुअल को अपडेट करने की मांग की थी, लेकिन बोर्ड ने उनकी मांग को ठुकराते हुए अपने पुराने मैनुअल को जारी रखने का निर्णय लिया है। द्रविड़ ने तीन साल पहले नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में जूनियर लेवल के कोचों को ट्रेनिंग देने के लिए तैयार मैनुअल को आउटडेटेड करार दिया था। (पूरी खबर पढ़ें)

ICC टेस्ट रैंकिंग: भारत अब भी टॉप पर

भारत ने आईसीसी की सलाना टेस्ट रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए दक्षिण अफ्रीका से 13 रेटिंग्स से बढ़त बना ली है और अब भी नंबर-1 पर बना हुआ है। आईसीसी की ओर से मंगलवार को जारी हुई इस रैकिंग में 2014-15 तक के सीरीज के नतीजों को हटाकर 2015-16 और 2016-17 सीजन में खेले गए मैचों के नतीजे शामिल किए गए हैं। खास बात ये है कि बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया है। बांग्लादेश 75 रेटिंग के साथ आठवें स्थान पर आ गया है जबिक यह पहली बार है जब वेस्टइंडीज फिसलकर टेस्ट रैकिंग में 9वें स्थान पर पहुंच गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

हरेंद्र सिंह को बनाया गया भारतीय मेंस टीम का कोच

पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद स्रिजार्ड मारजेन को हटाकर हरेंद्र सिंह को नया कोच नियुक्त किया गया है। वहीं, नीदरलैंड्स के मारजेन को वापस भारतीय महिला टीम की कमान सौंप दी गई है। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को यह घोषणा की। हरेंद्र सिंह इससे पहले महिला टीम के कोच थे। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :खेलबीसीसीआईहॉकी इंडियाइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)राहुल द्रविड़सुप्रीम कोर्टटेस्ट क्रिकेटआईसीसी रैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!