लाइव न्यूज़ :

बदला जाएगा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का नाम, जानिए क्या होगा नया नाम

By सुमित राय | Updated: July 4, 2018 16:25 IST

केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) का नाम बदला जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 4 जुलाई। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) का नाम बदला जाएगा और इसे पुनर्गठित करके ज्यादा प्रोफेशनल बनाया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को मिलने वाली सहायता में सुधार किया जा सके। राठौड़ ने कहा कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का नाम बदलकर स्पोर्ट्स इंडिया किया जाएगा।

राठौड़ ने कहा कि खेलों की इस संस्था के नाम से अथॉरिटी शब्द हटाया जाएगा, क्योंकि इस क्षेत्र में इसके लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र इस तरह के कार्यों को आउटसोर्स करेगा जिससे कि वह खेल प्रतिभा को निखारने के अपने मुख्य काम पर ध्यान दे सके।

खेल मंत्री ने इसके साथ ही एथलीट्स को सहायता और सही भोजन मिले इसके लिए एक कमिटी बनाने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि एथलीट्स के रोज के खाने पर किए जाने वाले खर्चे को बढ़ाया जा रहा है, इसके एक कमिटी भी बनाई गई है।

राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि वह खेलों को सरकार से पेशेवर लोगों की तरफ ट्रांसफर करने पर काम कर रहे हैं। खेल मंत्री ने साथ ही कहा कि उनका मंत्रालय नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए कोटा तय करवाने का भी प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि मौजूद नियम खिलाड़ियों के लिए पांच प्रतिशत तक आरक्षण मुहैया कराते हैं।

बता दें कि खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ खुद एक एथलीट हैं और भारत के लिए कई अवॉर्ड जीत चुके हैं। उन्होंने साल 2004 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और एथेंस में डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

टॅग्स :राजवर्द्धन सिंह राठौरखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम