लाइव न्यूज़ :

Spanish Football League La Liga 2023: बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड में खिताबी दौड़ की जंग जारी, दोनों के बीच 3 अंक का फासला, देखें अंक तालिका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2023 14:59 IST

Spanish Football League La Liga 2023: बार्सिलोना ने पेड्री के गोल की मदद से गेटाफे को 1-0 से हराकर शीर्ष पर अपनी बढ़त छह अंक की कर दी लेकिन रियाल मैड्रिड ने एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से पराजित करके दोनों टीमों के बीच अंतर फिर से तीन अंक का कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबार्सिलोना के 17 मैचों में 44 जबकि रियाल मैड्रिड के इतने ही मैचों में 41 अंक हैं। बार्सिलोना ने अपने पिछले पांच मैचों में से चार में जीत दर्ज की है। विल्लारीयाल ने दानी परेजो के पेनल्टी पर किए गए गोल की मदद से गिरोना को 1-0 से हराया।

Spanish Football League La Liga 2023: बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड ने रविवार को अपने-अपने मैच जीतकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में खिताबी दौड़ की जंग को रोचक बनाए रखा।

बार्सिलोना ने पेड्री के गोल की मदद से गेटाफे को 1-0 से हराकर शीर्ष पर अपनी बढ़त छह अंक की कर दी लेकिन रियाल मैड्रिड ने इसके कुछ देर बाद ही एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से पराजित करके दोनों टीमों के बीच अंतर फिर से तीन अंक का कर दिया।

बार्सिलोना के 17 मैचों में 44 जबकि रियाल मैड्रिड के इतने ही मैचों में 41 अंक हैं। बार्सिलोना ने अपने पिछले पांच मैचों में से चार में जीत दर्ज की है। एक अन्य मैच में विल्लारीयाल ने दानी परेजो के पेनल्टी पर किए गए गोल की मदद से गिरोना को 1-0 से हराया।

आर्सेनल ने यूनाइटेड को 3-2 से हराया, हालैंड की हैट्रिक से जीता मैनचेस्टर सिटी

एर्लिंग हालैंड इस सत्र में इंग्लिश प्रीमीयर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में गोल करने के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं लेकिन इसके बावजूद हो सकता है कि मैनचेस्टर सिटी खिताब नहीं जीत पाए। ऐसा इसलिए क्योंकि आर्सेनल का अजेय अभियान थमने का नाम नहीं ले रहा है और वह 2004 के बाद प्रीमियर लीग में अपना पहला खिताब जीतने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।

 हालैंड की सत्र की चौथी हैट्रिक की मदद से सिटी ने वॉल्वरहैम्प्टन को 3-0 से हराया लेकिन इसके कुछ घंटों बाद ही आर्सेनल ने एडी नेकेतिया के 90वें मिनट में किए गए गोल के दम पर मैनचेस्टर यूनाइटेड को 3-2 से हरा दिया। आर्सेनल ने इस तरह से दूसरे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर सिटी पर अपनी पांच अंक की बढ़त बरकरार रखी।

आर्सेनल के 19 मैचों में 50 अंक जबकि सिटी के 20 मैचों में 45 अंक हैं। नॉर्वे के स्ट्राइकर हॉलैंड प्रीमियर लीग के इस सत्र में अभी तक 25 गोल दाग चुके हैं। प्रीमियर लीग के 38 मैच वाले सत्र में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड लिवरपूल के मोहम्मद सालेह के नाम पर है जिन्होंने 2017-18 के सत्र में 32 गोल किए थे। प्रीमियर लीग के 42 मैच वाले सत्र में सर्वाधिक 34 गोल करने का रिकॉर्ड एलन शियरर और एंडी कोल के नाम पर दर्ज है।

टॅग्स :Real MadridLionel Messi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!