लाइव न्यूज़ :

बर्न्स की शतकीय पारी पर भरे पड़े साउदी के छह विकेट, न्यूजीलैंड को बड़ी बढ़त

By भाषा | Updated: June 5, 2021 22:44 IST

Open in App

लंदन, पांच जून अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी (43 रन पर छह विकेट) की शानदार गेंदबाजी ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स की शतकीय पारी के असर को कम कर दिया जिससे न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन पहली पारी में 103 रन की बड़ी बढ़त हासिल कर ली।

पारी का आगाज करने वाले बर्न्स आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। उन्होंने 297 गेंद की पारी में एक छक्का और 14 चौके लगाये। न्यूजीलैंड की पहली पारी में 378 रन के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 275 रन पर सिमट गयी।

मैच के तीसरे दिन के खेल के बारिश के भेंट चढने के बाद चौथे दिन तेज गेंदबाजों की अनुकूल परिस्थितियों का न्यूजीलैंड ने पूरा फायदा उठाया।

दिन की शुरूआत दो विकेट पर 111 रन से करने वाले इंग्लैंड को चौथे दिन की पहली ही गेंद पर काइल जैमीसन (85 पर तीन विकेट) ने कप्तान जो रूट को पहले स्लिप में खड़े रोस टेलर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा।

साउदी ने इसके बाद 140 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को तीन झटके दिये। उन्होंने ओली पोप (22) को आउट करने के बाद डैन लॉरेंस (शून्य) और विकेटकीपर जेम्स ब्रासे (शून्य) को खाता खेलो बगैर आउट किया।

बर्न्स को इसके बार ओली रोबिनसन (42) का अच्छा साथ मिला और दोनों ने सातवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को भी साउदी ने रोबिनसन का आउट कर जोड़ा। अगले ही ओवर में जैमीसन ने मार्क वुड को खाता खोले बगैर चलता किया।

बर्न्स ने 207 रन पर आठ विकेट गिरने के बाद स्टुआर्ट ब्रॉड (10) और जेम्स एंडरसन (नाबाद आठ) के साथ 68 रन जोड़कर टीम को 275 रन तक पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!