लाइव न्यूज़ :

सिमरनजीत और मनीष को स्वर्ण, भारत ने कोलोन विश्व कप में जीते नौ पदक

By भाषा | Updated: December 20, 2020 11:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर भारतीय महिला मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) और मनीष (57 किग्रा) ने जर्मनी में कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीते।

मनीष ने हमवतन साक्षी को 3-2 से हराया जबकि सिमरनजीत ने जर्मनी की माया किलिहान्स को 4-1 से पराजित करके खिताब जीता।

भारत ने इस प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीते और वह संपूर्ण तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।

शनिवार को पुरुष वर्ग में अमित पंघाल (52 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें फाइनल में वाकओवर मिला।

अनुभवी सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) को रजत पदक से संतोष करना पड़ा क्योंकि चोट के कारण वह फाइनल खेलने के लिये रिंग पर नहीं उतर पाये।

सोनिया लाठेर (57 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा) गौरव सोलंकी (57 किग्रा) और मोहम्मद हसमुद्दीन (57 किग्रा) ने अपने अपने भार वर्गों में कांस्य पदक जीते।

इस प्रतियोगिता में मेजबान जर्मनी और भारत के अलावा बेल्जियम, क्रोएशिया, डेनमार्क, फ्रांस, मोलदोवा, नीदरलैंड, पोलैंड और उक्रेन के मुक्केबाजों ने भी हिस्सा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!