लाइव न्यूज़ :

सिमरनजीत और जैसमीन फाइनल में, मैरीकॉम को कांस्य पदक

By भाषा | Updated: March 5, 2021 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च विश्व कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) ने स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बोक्साम इंटरनेशनल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया लेकिन छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) को शुक्रवार को कड़े सेमीफाइनल में अमेरिका की वर्जिनिया फुश्स से हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

सिमरनजीत के साथ पदार्पण कर रही मुक्केबाज जैसमीन (57 किग्रा) ने इटली की सिरीन चाराबी को हराकर फाइनल में जगह बनायी। सिमरनजीत ने पुअर्तो रिको की किरिया तापिया को मात दी। दोनों विभाजित फैसले रहे।

सिमरनजीत और जैसमीन आक्रामक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेल रही थीं लेकिन अपने मजबूत जवाबी हमलों से जीत दर्ज करने में कामयाब रहीं।

ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी 37 साल की स्टार मुक्केबाज मैरीकॉम को विभाजित फैसले में हार मिली। शुरूआती तीन मिनट में दोनों मुक्केबाज एक दूसरे के हमले का इंतजार करती रहीं लेकिन दूसरे राउंड में भारतीय मुक्केबाज काफी आक्रामक हो गयीं।

तीसरा राउंड और अधिक आक्रामकता भरा रहा जिसमें दोनों मुक्केबाजों ने एक दूसरे को कई मुक्के मारे लेकिन जजों ने फैसला अमेरिकी मुक्केबाज के पक्ष में कर दिया जबकि मुकाबले में उनके ज्यादातर मुक्के निशाने पर अच्छी तरह लगते हुए नहीं दिख रहे थे।

इससे पहले ओलंपिक में जगह बना चुके सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक), आशीष कुमार (75 किग्रा) के साथ सुमित सांगवान (81 किग्रा) ने प्रभावशाली जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

सुपर हैवीवेट वर्ग में ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले देश के पहले मुक्केबाज सतीश ने गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के गिवसकोव नीलसन को 5-0 से शिकस्त दी जबकि आशीष ने इटली के रेमो सालवटी को 4-1 से हराकर पदक दौर में प्रवेश किया। सुमित सांगवान ने बेल्जियम के मोहोर अल जियाद को 4-1 से मात दी।

इस प्रतियोगिता में रूस, अमेरिका, इटली और कजाखस्तान सहित 17 देशों के मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!