लाइव न्यूज़ :

साव, सूर्यकुमार लॉर्ड्स में भारतीय टीम से जुड़े

By भाषा | Updated: August 14, 2021 19:54 IST

Open in App

लंदन, 14 अगस्त इंग्लैंड के मौजूदा दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव और सूर्यकुमार यादव यहां लॉर्ड्स में भारतीय टीम में शामिल हो गए हैं।

बीसीसीआई की मीडिया टीम ने बताया, ‘‘पृथ्वी साव और सूर्यकुमार यादव ने पृथकवास की अवधि पूरी कर ली है और लॉर्ड्स में टीम से जुड़ गये हैं।’’

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज अवेश खान के चोटों के कारण मौजूदा दौरे से बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने उनकी जगह साव और सूर्यकुमार को टीम में शामिल किया था।

यह दोनों बल्लेबाज श्रीलंका दौरे पर गयी सीमित ओवरों की भारतीय टीम में शामिल थे, जहां सूर्यकुमार एकदिवसीय श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये थे।

इंग्लैंड दौरे के लिए स्टैंड-बाय के रूप में शामिल बंगाल के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भी भारत की मुख्य टीम में शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!