लाइव न्यूज़ :

मणिपुर के मुख्यमंत्री का संजीता डोपिंग विवाद में राठौड़ से दखल का अनुरोध

By भाषा | Updated: June 3, 2018 18:01 IST

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने राठौड़ को पत्र लिखकर कहा है कि संजीता के डोप नमूने में कोई गड़बड़ हुई है या नमूना बदल गया है।

Open in App

इंफाल, 3 जून: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता संजीता चानू से जुड़े डोप विवाद में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से दखल का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर की इस भारोत्तोलक के नमूने की पहचान में कोई गलती हुई है।

गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 53 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली संजीता पर अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है । उनके ए नमूने में टेस्टोस्टेरोन स्टेरायड के अंश पाये गए थे। 

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने राठौड़ को पत्र लिखकर कहा है कि अमेरिका में पिछले साल नवंबर में लिये गए संजीता के डोप नमूने में कोई गड़बड़ हुई है या नमूना बदल गया है। उन्होंने पत्र में लिखा, 'मुझे बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने 15 मई को भेजे पत्र में संजीता चानू पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। मुझे बताया गया है कि लेबोरेटरी में संजीता के नमूने पहचानने में कोई गलती हुई है।' 

उन्होंने कहा, 'मेरे सामने रखे गए रिकार्ड में कहा गया है कि आईडब्ल्यूएफ के पत्र में रिपोर्ट के ऊपर नमूने का नंबर 1599000 है जबकि चौथे पैरा में नंबर 1599176 है।चूंकि नमूने के अलग अलग नंबर दिये गए हैं तो लगता है कि कहीं कोई चूक हुई है। मैं आपसे इस मामले में व्यक्तिगत तौर पर दखल देने का अनुरोध करता हूं।' (और पढ़ें- विव रिचर्ड्स ने खोला, विराट कोहली की टीम इंडिया की आक्रामकता का राज)

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्समणिपुरराजवर्द्धन सिंह राठौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारतमणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

भारतकौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? जानिए मणिपुर के होने वाले मुख्यमंत्री के बारे में

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!