लाइव न्यूज़ :

सानिया ने ओस्ट्रावा में सत्र का पहला खिताब जीता

By भाषा | Updated: September 26, 2021 17:52 IST

Open in App

ओस्ट्रावा (चेक गणराज्य), 26 सितंबर भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने सत्र का पहला खिताब जीता जब रविवार को उन्होंने और चीन की उनकी जोड़ीदार शुआई झेंग ने यहां ओस्ट्रावा ओपन के महिला युगल फाइनल में केटलिन क्रिस्टियन और एरिन रोटलिफ की जोड़ी को हराया।

भारत और चीन की दूसरी वरीय जोड़ी ने अमेरिका की क्रिस्टियन और न्यूजीलैंड की रोटलिफ की तीसरी वरीय जोड़ी को खिताबी मुकाबले में एक घंटा और चार मिनट में 6-3 6-2 से शिकस्त दी।

चौंतीस साल की सानिया और झेंग ने इस डब्ल्यूटीए 500 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में इरी होजुमी और माकोतो निनोमिया की जापान की चौथी वरीय जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2 7-5 से हराया था।

सानिया सत्र में दूसरी बार फाइनल में खेल रही थी। इससे पहले उन्होंने पिछले महीने अमेरिका में क्रिस्टिना मशाले के साथ मिलकर डब्ल्यूटीए 250 क्लीवलैंड प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई थी जहां इस जोड़ी को शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!